Skip to main content

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वाराणसी न आने की अपील, जारी हुए कई आदेश


 कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वाराणसी न आने की अपील, जारी हुए कई आदेश


मोहम्मद रिजवान


तेजी से बढ़ रहे कोरोना पाॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए कमिश्नर और डीएम ने लोगों से इस समय वाराणसी की यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों पर ही रहें। कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले भक्तों का 3 दिन पूर्व का कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


डीएम कौशल राज शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा है कि देश-विदेश से वाराणसी आने का कार्यक्रम बनाने वाले सभी व्यक्तियों और यात्रियों से अपील है कि वाराणसी में अभूतपूर्व कोविड संक्रमण फैल जाने की वजह से अप्रैल के पूरे महीने में वाराणसी ना आए। बुधवार सुबह वाराणसी में 828 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 9607 लोग इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि आधिकारिक तौर पर 405 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। कुल 23280 लोग अब तक इस महामारी से पूरी तरह उबर चुके हैं। वहीं 6270 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।


दोगुनी क्षमता से इलाज की करें व्यवस्था : एके शर्मा


पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व भाजपा एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार दोपहर अचानक बनारस पहुंचे और वाराणसी सहित आसपास के जिलों में कोविड के रोकथाम व इलाज के सम्बंध में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस सभागार में मंडलायुक्त, डीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि कोरोना के इलाज की वर्तमान से दोगुनी व्यवस्था की जाय।  अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार को पीएमओ के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे। यहां से वह लखनऊ गए और मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों के साथ कोरोना के सम्बंध में वार्ता की। लखनऊ से वह दोपहर में बनारस आए। उनके आगमन के सम्बंध में लखनऊ से अचानक आए संदेश के बाद कोरोना से जुड़े अस्पताल संचालकों को भी बुलाया गया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कोरोना के बाबत अब तक की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। एके शर्मा ने कोरोना मरीजों के इलाज पर विशेष फोकस करते हुए बीएचयू को बेड क्षमता 366 से बढ़ाकर सात सौ और हेरिटेज मेडिकल कॉलेज को दो सौ की जगह बेड संख्या तीन सौ करने का निर्देश दिया।


मंडल के डॉक्टरों की सूची बनाएं


दोनों अस्पताल प्रबंधन ने मानव संसाधन की मांग की तो एमएलसी ने प्रभारी सीएमओ को निर्देश दिया कि जिले के साथ मंडल भर में डॉक्टरों की उपलब्धता की रिपोर्ट तैयार करें। जरूरत के मुताबिक उन्हें बुलाएं। उन्होंने सभी अस्पतालों से कहा कि जो भी मरीज थोड़ा स्वस्थ हो रहे हों, उनके लिए होल्डिंग एरिया तैयार करें। सभी अस्पतालों के एम्बुलेंस को अधिग्रहित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान 26 एम्बुलेंस व दो लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की व्यवस्था है। साथ ही दो शववाहिनी भी उपलब्ध है। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित डॉक्टरों ने एमएलसी के समक्ष हाईफ्लो नोजल कैनूला (एचएफएनसी ) मशीन की डिमांड रखी। इस पर एके शर्मा ने 100 मशीन उपलब्ध कराने के लिए हाईकमान से बात करने का आश्वासन दिया। इस मशीन से ऑक्सीजन तेजी से फेफड़े में पहुंचता है।  इससे सांस की दिक्कत नहीं होती है। फेफड़ा तेजी से काम करने लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...