वाराणसी में कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से निजात के लिए हुई दुआख्वानी
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। देश के कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी हुई है। जगह-जगह नाइट कर्फ्यू और लाकडाउन लगाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी में भी आज से नाइट कर्फ्यू का एलान जिलाधिकारी की तरफ से किया गया है।
इस एलान के बाद वाराणसी की मस्जिद रंगढ़लुआ फाटक शेख सलीम में अंजुमन इस्लामिया की जानिब से इंसानों को कोरोना वबा (महामारी) के दूसरे स्ट्रेन से हिफाज़त के लिए दुआख्वानी की गयी।
मौलाना फैसल की अगुआई में मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की बारगाह में दुआ के लिए हाथ बलन्द किया और अल्लाह से सभी को इस वबा से महफूज़ रखने की और जो लोग इस वबा से संक्रमित हुए हैं उनके जल्द से जल्द शेफायाब (ठीक) होने की दुआ मांगी।
इस मौके पर हाजी शहीद अली मुन्ना, मौलाना वहीदुल हसन कादरी, मौलाना फैसल शेख, जमील, अयान खां, मोहम्मद क़ुतुब, अली शान मिर्ज़ा, शाद, मोहम्मद फैज़, रेहान, मंसूर और आज़म आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment