PM नरेंद्र मोदी के अगुवानी तैयारियों का जायजा लेने CM पहुंचे पीएम के सभास्थल , आगमन की तैयारियों का लें रहे जायजा…
PM नरेंद्र मोदी के अगुवानी तैयारियों का जायजा लेने CM पहुंचे पीएम के सभास्थल , आगमन की तैयारियों का लें रहे जायजा…
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी, प्रसिद्ध देव दीपावली पर पहली बार काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवानी की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शुक्रवार की सुबह से ही एडीजी वाराणसी जोन, आईजी वाराणसी रेंज विजय सिंह मीणा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम कौशलराज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक एक-एक बिंदु पर तैयारियों को परख रहे थे। खजूरी स्थित सभास्थल पर बने अस्थाई हेलीपैड मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सीएम सभी सभा स्थलों का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब सात घंटे वाराणसी में रहेंगे। देव दीपावली पर पीएम मोदी प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को देश को समर्पित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद देव दीपावली के आयोजन में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पीएम मोदी के करीब छह घंटे के प्रवास की तैयारियों का मिनट टू मिनट जायजा लेंगे।
सीएम पहले खजूरी स्थित सभास्थल जाएंगे। यहां से वे डोमरी जाएंगे और फिर नाव से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाएंगे। इसके बाद राजघाट में दीपोत्सव की तैयारी देखेंगे। देर शाम सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना हो जाएंगे

Comments
Post a Comment