वाराणसी के DM और SSP ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक दिए कई निर्देश
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा , एसएसपी अमित पाठक ने आज पुलिस लाइन में घंटों मैराथन बैठक कर मातहतों को कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये। अधिकारी द्वय ने कहा कि सरकारी धार्मिक सार्वजनिक स्थलों की पूरी निगरानी हो तथा उस पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भूमाफिया के तहत विधिक कार्रवाई शुरू हो। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। शहर में चलने वाले अवैध धंधों को नेस्तनाबूद करें हुक्का बार अथवा अन्य अनाधिकृत कार्य होटलों में कदापि नहीं चलना चाहिए। यह भी ताकीद किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नए प्लान तैयार कर लिए जाएं ताकि त्योहारों के समय कोई कठिनाई सामने ना आए । अपराधियों तथा बड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो । शहर से ग्रामीण स्तर तक आपसी रंजिश राजनीतिक रंजिश आदि मामलों पर गहनता से कार्रवाई हो। संवेदनशील मामलों में तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी नपेंगे।

Comments
Post a Comment