Skip to main content

वाराणसी :- कोरोना संक्रमण: DM-SSP ने की बैठक, दवा की दुकान छोड़ अन्य कोई दुकानें 9 बजे के बाद नहीं खुलेंगी, कल से पुलिस करेगी यह कड़ाई सख्त आदेश...

 

 वाराणसी :- कोरोना संक्रमण: DM-SSP ने की बैठक, दवा की दुकान छोड़ अन्य कोई दुकानें 9 बजे के बाद नहीं खुलेंगी, कल से पुलिस करेगी यह कड़ाई सख्त आदेश...



मोहम्मद रिजवान



वाराणसी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और एसएसपी अमित पाठक ने गुरुवार को संयुक्त रूप से ट्रैफिक पुलिस लाइन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, होली व शबेबरात के त्योहार के साथ-साथ कोरोना के प्रकोप से निपटने के लिए आने वाले दिनों में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए बैठक की और अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।



मास्क न लगाने पर होगी कार्रवाई

 कोरोना से सम्बंधित सुरक्षा नियमों का प्रसारण चौराहों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से तथा मोबाइल गाड़ियों से कराने का निर्देश दिया गया। मास्क न लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का न करने वालों के खिलाफ शुक्रवार से जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जायगी। घाटों पर गंगा आरती में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का नि‍र्देश दि‍या गया है।


दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें रात 9 बजे होंगी बंद

 बैठक में निर्देशित किया गया कि किसी भी सरकारी कार्यालय, अस्पताल, दुकानों, रेस्टोरेंट, मार्केटिंग काम्प्लेक्स, बैंकों जैसी जगहों पर बिना मास्क के प्रवेश न दिया जाए। दवा की दुकानों को छोड़कर रात 9 बजे अन्य सामान्य दुकाने बंद होंगी कोई भी मार्केट या भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग इकट्ठा नहीं दिखने चाहिए। 


बैठक में शराब की शत प्रतिशत दुकानों की जांच कराये जाने के लिए संयुक्त रूप से प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई 5 दिनों में पूरा कराने का निर्देश दिया गया। संयुक्त टीम में मजिस्ट्रेट, पुलिस तथा आबकारी विभाग कार्य को अंजाम देंगे। इसके अलावा मेरिट के आधार पर 107/16 की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


शराब पी कर घाट जाने वालों पर होगी कार्रवाई

 

शराब का सेवन करने वालों को घाट पर जाने से कड़ाई से रोका जाय कोई भी नदी में नहाने नहीं जायेगा। रामनगर साइड में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को होली पर्व पर नकली खाद्य सामग्रियों की बिक्री से रोकने के लिए अधिक से अधिक सैम्पलिंग कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


होली के पर्व को देखते हुए साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, वाटर लीकेज तथा जल भराव आदि की शिकायतों का निराकरण सम्बंधित विभागों द्वारा समय से कर लिया जाय तथा नागरिक सुविधाएं बहाल की जायें। लेखपालों व कानूनगो आदि को शराब की दुकानों की जांच में लगाने का निर्देश दिया गया।


27 मार्च तक जमा करें शस्त्र


डीएम द्वारा असलहा जमा कराने की कार्रवाई 27 मार्च तक सुनिश्चित किये जाने का निर्देशित किया गया। वहीं अवैध शराब बनाने, बेचने के अड्डों को चिन्हित करते हुए जहरीली शराब और नकली शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।


डीएम ने निर्देशित किया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा आरओ व एआरओ अपने अपने आवंटित क्षेत्र के संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर लें। एक सप्ताह में एसडीएम और सीओ को अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों की संवेदनशीलता को कम करने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने और इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...