बकरीद के लिए मिले मंडी खोलने की अनुमति
प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर उठाई गई मांग
वाराणसी/कोरोना काल मे कावंड़ यात्रा की अनुमति मिलने के बाद बकरीद के लिए मंडी खोलने की मांग की गई है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मो. तौफीक कुरैशी ने सीएम को पत्र लिखकर ईद उल अजहा के मौके पर पूरे प्रदेश में पशु बाजार लगाने व पशुओं को लाने ले जाने की अनुमति देने की मांग की है। सचिव ने कहा कि इस बार 21,22,23 जुलाई को कुर्बानी होगी। आज चांद होने की उम्मीद है वुर उत्तर प्रदेश में कही भी पशु बाजार की कोई व्यवस्था नहीं कि गई है। कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं होता है। जिन मुसलमानों पर कुर्बानी वाजिब है उन्हें सिर्फ पशुओं की कुर्बानी ही करानी होती है, उस धन का कहि और उपयोग नहीं हो सकता सरकार इन पहलुओं पर गौर जल्द करते हुए प्रदेश में पशु बाजार लगाने और पशुओं को लाने ले जाने की अनुमति दे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।


Comments
Post a Comment