ठंड का कहर : वाराणसी में इंटर तक के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
वाराणसी। शीतलहर और लगातार तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने वाराणसी में कक्षा नर्सरी से इंटर तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को 3 जनवरी से 8 जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी वाराणसी कौशलराज शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिला मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को जारी निर्देश में कहा है कि जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए बंद किया जाता है।
यदि उस अवधि में कोई विद्यालय ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना चाहे तो इसके लिए वह स्वतंत्र है। 3 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए बंद कर दिये गए हैं।
Comments
Post a Comment