बनारस में सपा नेता ने एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार के पुत्र पर हमला
वाराणसी: एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार कौसर कुरैशी के पुत्र पर हमला हुआ ह्रै। कुरैशी ने बताया कि सी.4/64 सराय गोवरधन थाना-चेतगंज 29/01/2022 को 00.15 बजे एक सगाई समारोह से पत्नी संग वापस घर आया। एक दूसरी बाइक से पीछे मेरा पुत्र अकरब रशीद भी घर के बाहर बाइक खड़ी करने लगा तभी क्षेत्र का ही समाजवादी पार्टी समर्थक बदमाश शहरयार अख्तर "शेरा" पुत्र जमाल अख्तर निवासी सी. 4/202 सराय गोवर्धन थाना-चेतगंज, वाराणसी मेरे पुत्र को रोककर मुझे व मेरे अखबार दैनिक जागरण को भाजपाई कहते हुए जान से मारने की धमकी और गाली-गुप्ता देने लगा, मना करने पर मेरे पुत्र अकरब रशीद पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर थप्पड़ की बौछार कर दी व लात-घूसों से काफी मारा-पीटा। तबतक सूचना पाकर पानदरीबा चौकी प्रभारी अजय शुक्ला, बृजेश राय आदि ने मौके पर पहुंच कर बदमाश "शेरा" को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथी मौके से फरार हो गये। मैंने पुत्र अकरब रशीद का मेडिकल वगैरह कराने के साथ ही थाना-चेतगंज, वाराणसी में कार्रवाई के लिए मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी।बावजूद इसके बदमाश "शेरा" के साथ के भागे अन्य साथी मेरे का सुबह तक चक्कर लगाते रहे जो मुझे जान से मारने की फिराक में हैं। इससे मैं और मेरा पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।
अतः सविनय निवेदन है कि मेरी व मेरे परिवार की जान माल की रक्षा कराने की कृपा करें।
प्रार्थी- कौसर अली कुरैशी
सी.4/64 सराय गोवर्धन थाना-चेतगंज, वाराणसी।
Comments
Post a Comment