वाराणसी मौसम अलर्ट : 5 जनवरी तक सर्द हवाओं और गलन से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने के आसार
वाराणसी मौसम अलर्ट : 5 जनवरी तक सर्द हवाओं और गलन से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में बादल और कोहरा छाए रहने के आसार
वाराणसी। शनिवार को नये साल का जश्न लोगों ने सर्द हवा व ठिठुरती ठंड के बीच मनाया। आसमान में बादलों के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली, वहीं दोपहर में बादलों के बीच थोड़ी देर के लिए निकली धूप लोगों को गर्मी का एहसास नहीं दे पाई।
वहीं ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक धूप निकली पर कोहरा भी छाया रहा। अभी आगे भी सर्द हवाओं और गलन से लोगों को छुटकारा नहीं मिलने वाला। मौसम विभाग के अनुसार अभी 5 जनवरी तक कोहरा और आसमान में बादल छाए रहने के आसार है।
Comments
Post a Comment