वाराणसी में रविवार को मिले 14 कोरोना पॉजिटिव केस, 2 मरीज हुए स्वस्थ
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को मिले रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं होम आइसोलेशन कर रहे दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके बाद अब कुल मरीजों की संख्या 58 है। संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
रविवार को बीएचयू जांच लैब से मिली 5630 जांच रिपोर्ट में 14 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 7 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आये लोगों की जांच की जा रही है।
संक्रमित मिले मरीजों में एक 28 वर्षीय महिला, नगवा, 46 वर्षीय महिला बीएचयू ट्रामा सेंटर, 25 वर्षीय महिला नानर नगर कालोनी, 27 वर्षीय महिला चेतन नगर कॉलोनी, 23 वर्षीय महिला, नीचीबाग और एक अन्य 53 वर्षीय महिला है।
पुरुषों में 25 वर्षीय डीएलडब्लू का एक युवक, 59 वर्षीय एक बुजुग, डीग आवास, 36 वर्षीय पुरुष बीएचयू ट्रामा सेंटर, 16 वर्षीय किशोर, कालिया नगर रथयात्रा, 22 वर्षीय युवक नाटी इमली, 30 वर्षीय युवक, अस्सीघाट और एक अन्य 30 वर्षीय युवक शामिल हैं।
वाराणसी में अब तक इस बीमारी से 81637 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमे होमाइसोलेशन से 75334 और विभिन्न अस्पतालों से 6303 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। वहीं पिछले दो वर्षों में जिले में इस बीमारी से 773 लोगों की मौत हुई है।
Comments
Post a Comment