वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार
वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार मोहम्मद रिजवान वाराणसी सिगरा थाना अंतर्गत इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार रात छापामार कर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। गेस्ट हाउस से मेघालय निवासी दो महिला, गेस्ट हाउस मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे को सूचना मिली कि इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इस पर एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह, मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फोर्स के साथ ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस को इस दौरान दो कमरों के अंदर से दो महिला और दो पुरुष ग्राहक मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय ...