Skip to main content

Posts

नींद की आगोश में "बिजली" का 'झटका'

 नींद की आगोश में "बिजली" का 'झटका' बेनियाबाग उपकेंद्र से जुड़े हंकार टोला की गलियों में सुबह चला चेकिंग अभियान बिजली चोरी में 11 लोगो के खिलाफ दर्ज करायी गयी है एफआईआर *वाराणसी:-* बिजली चोरी करने वालों के लिए ‘खास खबर’। विजिलेंस की टीम अब भोर में छापेमारी कर रही है। अगर आप बिजली चोरी कर रहे हैं तो सुधर जाएं, नहीं पता चलेगा आप नींद में हैं और आपके घर छापा पड़ गया। ऐसा हम नहीं कहते, बिजली विभाग के लोग इस तरह की कार्रवाई शुरू कर दिए हैं। छापेमारी करने वाली टीम में शामिल लोगों का कहना था कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दरअसल, हंकार टोला में बुधवार की भोर में बिजली विभाग सहित विजिलेंस टीम ने छापा मारा। छापेमारी में करीब 11 लोग गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। भोर में पहुंची विजिलेंस टीम और फोर्स को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ एविडेंस के लिए फोटोग्राफी भी कराई। छापेमारी करने वाली टीम में शामिल बेनिया पावर हाउस के जेई- पिन्टू कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों शिकायत मिल रही थी और भोर में छापे मारी कर 1...

ख़तीबे अहलेबैत मौलाना एजाज हसनैन का इन्तिक़ाल, शिया कौम में गम का माहौल

 ख़तीबे अहलेबैत मौलाना एजाज  हसनैन का इन्तिक़ाल, शिया कौम में गम का माहौल सख्त अफसोस  ख़तीबे अहलेबैत मौलाना एजाज  हसनैन गदीरी   साहब ( करेली इलाहबाद) का एक लम्बी बीमारी के बाद कल दोपहर  2 ;15 बजे जामिया हॉस्पिटल में अन्तिम सास ली ।मौलाना की मौत की खबर से  पूरी शिया कौम गम के माहौल में डूब गई  आपका जनाजा  आज जववादिया कालेज से दरगाह-ए फातमान लल्लापुरा में हज़ारो की संख्या मे लोगों ने  सुपुर्द खाक किया  । शिया कौम के बेहतरीन आलिम के चले जाने से पूरी कौम को एक बड़ा नूकसान हुआ  आपके जनाजे में आएतुल्लाह मौलाना सैयद शमिमुल हसन साहब, मौलाना ज़मीर हसन,नदीम असगर,मौलाना वसीम,मौलाना तहजीब,इममे जुमा मौलाना सय्यद  जफ़र हुसैनी,मौलाना सैयद मोहम्मद अक़ील हुसैनी,अमीन हसन,सै फ़िरोज़ हुसैन,सै अब्बास रिज़वी शफ़क, सै एजाज़ हुसैन ( बाक़री) , शराफत हुसैन, फरमान हैदर, एस एम जाफ़र, लेयाकत अली, मौजूद रहे

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का ये है हाल

 PM मोदी  के संसदीय क्षेत्र बनारस का ये है हाल सीवर जाम से होली खेलने वाले हुए परेशान शबे बरात पर यहीं से गुजरेंगे आज जायरीन वाराणसी 18 मार्च होली और शबे बरात के बावजूद काली महाल, फाटक शेख़ सलीम, हंकार टोला औरंगाबाद मार्ग पर सीवर जाम होने से लोगों को भारी दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि आज जहां हिंदू भाइयों ने इसी रास्ते से होकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में होली खेली वही मुस्लिम शबे बरात पर इन्हीं रास्तों से फातेहा वह जियारत करने जाएंगे। होली और शबे बरात पर नगर निगम की तैयारी कितनी सतह पर थी, इसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।

UP Election 2022: बनारस में फंस गई हैं सीटें? मोदी करेंगे छह किलोमीटर लंबा रोड शो, एक हफ्ते में दूसरी बार होगा आगमन

 UP Election 2022: बनारस में फंस गई हैं सीटें? मोदी करेंगे छह किलोमीटर लंबा रोड शो, एक हफ्ते में दूसरी बार होगा आगमन सात चरणों में हो रहे यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही पूरा चुनाव पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उससे सटे आठ जिलों में ही सीमित हो जाएगा। वाराणसी समेत आसपास के नौ जिलों में अंतिम चरण का चुनाव सात मार्च को होगा। वाराणसी में मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी चार मार्च को वाराणसी आएंगे। इस दौरान वह करीब छह किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। पहले तीन मार्च का कार्यक्रम बन रहा था लेकिन इसे चार मार्च कर दिया गया है। तीन मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। जनसभा के अलावा उनका भी रोड शो का कार्यक्रम है और कल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्टीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी कल वाराणसी जन सभा को संबोधित करने पहुँच रहे है पीएम मोदी के चार मार्च के रोडशो का रूट लगभग तय है। वह मलदहिया से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो करेंगे। मलदहिया पर सरदार पटेल की मूर्ति से रोड-शो शुरू होकर लहु...

वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार

 वाराणसी :- गेस्टहाउस में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने मारा छापा, दो महिला समेत छह अरोपी गिरफ्तार  मोहम्मद रिजवान वाराणसी सिगरा थाना अंतर्गत इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने बुधवार रात छापामार कर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है। गेस्ट हाउस से मेघालय निवासी दो महिला, गेस्ट हाउस मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे को सूचना मिली कि इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इस पर एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह, मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फोर्स के साथ ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में छापा मारा।  पुलिस को इस दौरान दो कमरों के अंदर से दो महिला और दो पुरुष ग्राहक मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय ...

Valentine's Day: बनारस में मौजूद है बाबा अशिक माशूक की मजार, मन्नत मांगने आते हैं प्रेमी जोड़े

 Valentine's Day: बनारस में मौजूद है बाबा अशिक माशूक की मजार, मन्नत मांगने आते हैं प्रेमी जोड़े मोहम्मद रिज़वान ईरान से आए आशिक ने अपनी माशूक के लिए जान दे दी थी. आशिक के मरने पर माशूक ने भी गंगा में कूदकर जान दे दी. आज दोनों की एक साथ मौजूद मजार प्रेमी जोड़ों के लिए मन्नतें पूरी करने का पवित्र स्थान बन चुका है. आज लोग इसे 'बाबा आशिक माशूक' की मजार के नाम से जानते हैं और अपने मोहब्बत के लिए अकीदत करते हैं. वाराणसी: आज के युवा वैलेंटाइन डे को प्यार के पर्व के रूप में मनाते हैं. ज्यादातर युवाओं को 14 फरवरी का इंतजार रहता है, लेकिन इन सबसे परे बनारस में सैकड़ों साल पहले लिखी गई एक प्यार की दास्तां आज भी प्यार के परवानों के लिए नजीर है. यह कहानी सिर्फ किताबों में ही नहीं बल्कि आज भी असल जिंदगी में प्यार करने वालों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. इस कहानी में एक आशिक और एक माशूक ने प्यार की खातिर अपनी जान दे दी और आज दोनों की एक साथ मौजूद मजार प्रेमी जोड़ों के लिए मन्नतें पूरी करने का पवित्र स्थान बन चुका है. कई किताबों में है जिक्र सिगरा इलाके के सिद्धगिरीबाग के औरंगाबाद मोहल्ले मे...