बरेली दरगाह प्रमुख के काफिले के साथ 25 गाड़ियों में चलेंगे उलेमा, बाइक भी होगी शामिल, जुलूस-ए-मोहम्मदी कि मिली अनुमति
बरेली दरगाह प्रमुख के काफिले के साथ 25 गाड़ियों में चलेंगे उलेमा, बाइक भी होगी शामिल, जुलूस-ए-मोहम्मदी कि मिली अनुमति
बरेली: हुजूर के यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस को प्रशासन ने कोविड गाइड लाइन के तहत निकालने की इजाजत दे दी है। 29 को पुराने शहर में सादगी के साथ और 30 अक्टूबर को कोहाड़ापीर से जुलूस की रस्म अदा की जाएगी। इस बार जुलूस पैदल नहीं बल्कि कार, मोटरसाइकिल से निकलेगा परचम कुशाई की रस्म अदायगी दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां करेंगे। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस को लेकर फैसला लिया है ।
दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित बैठक को अध्यक्षता जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने की और एसएसपी रोहित सिंह सजवान सहित बाकी अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment