दो महीना आठ दिन गम के मोहर्रम ) मनाने के बाद शिया समुदाय ने मंगलवार को शाम ईद-ए-जहरा की मुबारकबाद दी।
दो महीना आठ दिन गम के मोहर्रम ) मनाने के बाद शिया समुदाय ने मंगलवार को शाम ईद-ए-जहरा की मुबारकबाद दी।
वाराणसी। शिया समुदाय ने मंगलवार की शाम ईद ए ज़हरा और इमाम ज़माना के ताजपोशी में ख़ुशियां मनाईं। दो महीना आठ दिन गम (मोहर्रम ) मनाने के बाद समुदाय के लोगों ने अपने घरों में लजीज पकवान बनाए और एक दूसरे को ईद-ए-जहरा की मुबारकबाद दी।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि आज ही के दिन इमाम हुसैन का कातिल मारा गया था। उसके मारे जाने के बाद इमाम हुसैन का कुनबा पहली बार कर्बला में हुए जुल्म के बाद मुस्कुराया। इसके अलावा इमाम जमाना की आज ही के दिन ताजपोशी की गई थी। एक साथ तीन खुशियां हैं।

Comments
Post a Comment