ईद मिलादुन्नबी "बारावफात" पर रोशन हुआ बनारस
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश बारावफात की पूर्व संध्या को शहर में कई स्थानों पर जलसे हुए। गरीब नवाज सहित कई अंजुमनों का नातिया मुकाबला चला। वहीं मुस्लिम इलाकों में विद्युत झालरों व इस्लामिक झंडे से आकर्षक सजावट की गई।
आमद-ए-रसूल के इस्तकबाल में शहर के मुस्लिम इलाके रोशनी से नहाए रहे। विद्युत झालरों से सजावट की गई। रेवड़ी तलाब मार्ग पर झूमर आदि लगाकर मोहक सजावट की गई। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मंस्जिद, शेख सलीम फाटक, हड़हासराय, बेनिया, मदनपुरा, दोषीपुरा, अर्दलीबाजार, पीलीकोठी, कच्चीबाग, बड़ी बाजार, जलालीपुरा, कोनिया आदि इलाकों में सजावट की गई है। इबादतगाहों को भी सजाया गया।

Comments
Post a Comment