बारावफात पर दुल्हन की तरह सजा नई सड़क, नातिया कलाम से गूंजी फ़िज़ा
मोहम्मद रिज़वान/सरफ़राज़ अहमद
वाराणसी। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन आज पूरे मुल्क में कौमी एकता के साथ मनाया जा रहा है। पैगंबर साहब की यौमे पैदाइश पर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी तो उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी बारावफात की धूम देखने को मिली। रबीलअव्वल माह की 11 तारीख़ की रात भर पैगम्बर साहब के जन्म का जश्न मनाया गया।
मुस्लिम बाहुल इलाकों नई सड़क, दालमंडी, मदनपुरा, शिवाला, दोषीपुरा, कोयला बाज़ार, सरैया, बजरडीहा, लोहता, हाड़हासराय, भुलेटन, बेनियाबाग, काशीपुरा, लल्लापुरा, औरंगाबाद, कालीमहाल, पितरकुंडा आदि इलाकों को दुल्हन की तरह विद्युत झालरों से सजाया गया है। देर रात अंजुमनों ने जगह-जगह बने स्टेज पर पैगम्बर साहब की शान में नातिया कलाम पेश किये
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिग, मास्क और सेनेटाइजर का ख़ास ख्याल रखा जा रहा है। कोरोना काल में बारावफात का रेवड़ी तालाब से उठने वाला जुलूस ए मोहम्मदी स्थगित रहा। शहर काजी मौलाना गुलाम यासीन की सदारत में रेवड़ी तालाब मैदान में मुल्क से कोरोना के सफाये को लेकर दुआख्वानी हुई। इस दौरान शहर क़ाज़ी ने सीरत ए नबी पर प्रकाश डाला और सभी से उनकी रहनुमाई में उनके बताये हुए रस्ते पर चलने की बात कही।











Comments
Post a Comment