Covid 19 के पालन के साथ मोहर्रम और शहीदाने कर्बला कि याद में रवायतों में मशहूर अमारी का जुलूस नहीं उठेगा
Covid 19 के पालन के साथ मोहर्रम और शहीदाने कर्बला कि याद में रवायतों में मशहूर अमारी का जुलूस नहीं उठेगा
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी। मोहर्रम की रवायतों में मशहूर अमारी का जुलूस नहीं उठेगा,फातमान में ज़ियारत
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 8 रबीउल अव्वल को शहर का मशहूर अमारी का जुलूस कोरोना के चलते नहीं उठाया जाएगा। जिसको लेकर समुदाय में काफी मायूसी है । इस जुलूस की ज़ियारत के लिए देश भर से लोग आते हैं । अमारी का जुलूस सड़कों पर नहीं निकलेगा । अमारी की फातमान में ज़ियारत होगी । उन्होंने बताया कि समुदाय ने अय्याम कि आखिरी रात में शहर के कई हिस्सों में या हुसैन अलविदा की सदा बुलंद की। समुदाय के 11 वें इमाम, इमाम हसन अस्करी की शहादत को याद किया गया । शब्बीर ओ सफदर के पुरानी अदालत स्थित अज़ाखाने पर मजलिस हुई। जिसमें मौलाना अब्बास इरशाद नक़वी ने तक़रीर पेश की ।

Comments
Post a Comment