DM ने दिया नवरात्रि का तोहफा, पूर्व की भांति खुलेंगी अब दुकानें…
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी, नवरात्रि से पहले जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने जनपद के व्यापारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने सभी प्रतिबंधों को खत्म करते हुए कहा है कि रविवार दिनांक 18-10-2020 से जनपद की सभी दुकानें, माल्स, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स, सिनेमहाल, होटल्स, जिम आदि पूरी तरह से खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान के खोलने पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया गया था अब वे नवरात्रि के प्रथम दिवस, रविवार दिनांक से कोरोना की बीमारी से पहले जिस प्रकार खुलती थीं उसी की भांति संचालित की जा सकेंगी।

Comments
Post a Comment