जश्ने गौसे आज़म आज
कोरोना के खात्मे की होगी दुआ , चलेगा लंगर
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह गौसे पाक की याद में जश्ने गौसुल वरा का आयोजन आज रात राईन गार्डेन, कतुआपुरा में किया गया है। कार्यक्रम संयोजक इमरान अहमद राईन ने बताया कि आयोजन सोशल डिस्टेंसिग के साथ होगा जिसमें उलेमा देश दुनिया की खुशहाली की जहाँ दुआ करेंगें वहीं कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआ मांगी जायेगी। इस दौरान हुजूर गौसे आज़म का लंगर भी चलेगा।

Comments
Post a Comment