वाराणसी : VDA ने भेलूपुर, चेतगंज समेत चार वार्ड के अवैध निर्माणों को किया सील
सरफ़राज़ अहमद
वाराणसी। विकास प्राधिकरण वाराणसी द्वारा जनपद में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियन के तहत बुधवार को सिकरौल, भेलूपुर, चेतगंज समेत दशाशवमेध वार्ड के अवैध निर्माणों पर सील की कार्रवाई की गई।
वीडीए द्वारा रानी अग्रवाल पत्नी संतोष अग्रवाल द्वारा हुकुलगंज, वार्ड-सिकरौल पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील कर थाना-लालपुर, पाण्डेयपुर पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया। वहीं अशोक गुप्ता द्वारा मकान नंबर-बी 31/5-1, लंका स्थित आराजी नंबर-16, नगवां, वार्ड-भेलूपुर पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील कर थाना-लंका पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया।
इसके अलावा वार्ड चेतगंज पर फैसल कुरैशी द्वारा मकान नंबर-सी 2/148, मोहल्ला-हंकार टोला पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील कर थाना-चेतगंज पुलिस अभिरक्षा में सौपा गया। वहीं दशाश्वमेध वार्ड पर इंदू पाण्डेय द्वारा बालाजी अपार्टमेण्ट, शिवपुरम कॉलोनी पर पूर्व में किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील कर थाना-सिगरा पुलिस अभिरक्षा में सौप दिया गया।

Comments
Post a Comment