Skip to main content

अगले 24 से 48 में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बारिश के साथ गिर सकते है ओले

 अगले 24 से 48 में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बारिश के साथ गिर सकते है ओले





सरफ़राज़ अहमद 



 उत्तर प्रदेश में जनवरी माह में घटते हुए तापमान के बजाय बढ़ता  हुआ तापमान कई शहरों में रिकॉर्ड बना दिया है। जनवरी में इस बात की चर्चा नहीं हो रही कि कितनी भीषण ठंड पड़ रही है, बल्कि इस बात की चर्चा हो रही कि इतनी कम ठंड क्यों पड़ रही है? हालांकि, हालात में बदलाव का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी।यह गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड थोड़ी बढ़ेगी। कई जिलों में थोड़ी तेज हवा के चलने से गलन का भी सामना हो सकता है। प्रदेश के तमाम जिलों में कुछ दिनों के लिए कोहरा भी वापसी कर सकता है। वहीं, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में अगले 48 घंटे में फिर से बारिश के आसार बन रहे है।


आएगी गिरावट तापमान में


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है जबकि रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है।वैसे जनवरी की ठंड के हिसाब से इतनी गिरावट भी कोई बड़ी गिरावट नहीं कही जाएगी, क्योंकि जनवरी में रात का तापमान आमतौर पर 5 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे ही दर्ज होता रहा है।


14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद तो वैसे भी मौसम में तेजी से बदलाव होता  है। ऐसे में यह भी कह सकते है कि ठंडक का विदा होने का समय है और चंद दिनों की मेहमान है।राहत  की बात तो यह है कि ठंड के बढ़ने और कोहरे की संभावना के बीच इस बात की पूरी उम्मीद है कि धूप भी निकलती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...