वाराणसी:- पुलिस रात भर ट्रैक्टर खोजने में रही परेशान, स्वतंत्र पत्रकार के घर चोरी मोहम्मद रिजवान वाराणासी, बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत कोईराजपुर गांव में बीती रात चोरों ने देवेश श्रीवास्तव के घर में चोरी करने का साहस किया।हालांकि चोरों के हाथों कुछ नही लग पाया ,फिर भी पीड़ित परिवार सहित पूरे गांव वाले दहशत में व भयभीत है। बताते चले कि कोईराजपुर स्थित जालपा भवन में देवेश श्रीवास्तव सहित कुल 3 भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है,जिसमें दो बड़े भाई पहले मंजिल पर बने दो कमरों में अपने पत्नी व बच्चों के सोये थे और निचे देवेश अपने परिवार के साथ।देवेश कई प्रमुख पत्रकारिता संस्थानों में नौकरी कर चुके है और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार है साथ ही प्रिंटिंग और स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हुये है। पीड़ित परिवार की माने तो बीती रात में लगभग 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर पड़ोसी अनुज श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के सहारे देवेश के घर मे बालकनी के रास्ते प्रवेश किये और पहले मंजिल पर बने दोनों कमरों को बाहर से बंद करके नीचे उतर आये। देवेश के कमरे से सटे रूम में रखी दो लोहे की आलमारी व एक लकड़ी की आलमारी को तोड़े उसके बाद एक अन्य कमरें को भी खंगाला। टूटी हुई अलमारियों में केवल एटीएम,लैपटॉप ,कपड़े , महत्वपूर्ण कागजात व बैंक व पोस्टआफिस के पासबुक रखे हुये थे,जिसे चोरों ने इधर उधर फेक दिया था। हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुये परिजनों ने बताया कि जब सुबह परिजन उठे तो उनको चोरों की कारस्तानी का पता चला। सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुँचे और परिवार वालो से पूछताछ किये। शिकायत दर्ज करा ने के लिये चौकी पर बुलाकर चले गये। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर हरहुआ पुलीस चौकी के भी सिपाही मौके पर आये और कहाँ की हम सभी रात भर सीओ के नेतृत्व में कोईराजपुर मोड़ पर ही ट्रैक्टर अभियान में लगे थे , उन लोगो को चोरों की जरा सी भी भनक नही लग पायी। गौरतलब हो कि कोईराजपुर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,दो दिन पहले गोलू गोड़ के स्विफ्ट कार को खोलने का प्रयास व मूसे राम के घर मे चोर घुसे थे।उसके पहले राजन पांडेय के घर लाखों की चोरी हो चुकी है।
वाराणसी:- पुलिस रात भर ट्रैक्टर खोजने में रही परेशान, स्वतंत्र पत्रकार के घर चोरी
मोहम्मद रिजवान
वाराणासी, बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत कोईराजपुर गांव में बीती रात चोरों ने देवेश श्रीवास्तव के घर में चोरी करने का साहस किया।हालांकि चोरों के हाथों कुछ नही लग पाया ,फिर भी पीड़ित परिवार सहित पूरे गांव वाले दहशत में व भयभीत है।
बताते चले कि कोईराजपुर स्थित जालपा भवन में देवेश श्रीवास्तव सहित कुल 3 भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है,जिसमें दो बड़े भाई पहले मंजिल पर बने दो कमरों में अपने पत्नी व बच्चों के सोये थे और निचे देवेश अपने परिवार के साथ।देवेश कई प्रमुख पत्रकारिता संस्थानों में नौकरी कर चुके है और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार है साथ ही प्रिंटिंग और स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हुये है।
पीड़ित परिवार की माने तो बीती रात में लगभग 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर पड़ोसी अनुज श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के सहारे देवेश के घर मे बालकनी के रास्ते प्रवेश किये और पहले मंजिल पर बने दोनों कमरों को बाहर से बंद करके नीचे उतर आये। देवेश के कमरे से सटे रूम में रखी दो लोहे की आलमारी व एक लकड़ी की आलमारी को तोड़े उसके बाद एक अन्य कमरें को भी खंगाला।
टूटी हुई अलमारियों में केवल एटीएम,लैपटॉप ,कपड़े , महत्वपूर्ण कागजात व बैंक व पोस्टआफिस के पासबुक रखे हुये थे,जिसे चोरों ने इधर उधर फेक दिया था।
हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुये परिजनों ने बताया कि जब सुबह परिजन उठे तो उनको चोरों की कारस्तानी का पता चला।
सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुँचे और परिवार वालो से पूछताछ किये। शिकायत दर्ज करा ने के लिये चौकी पर बुलाकर चले गये।
प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर हरहुआ पुलीस चौकी के भी सिपाही मौके पर आये और कहाँ की हम सभी रात भर सीओ के नेतृत्व में कोईराजपुर मोड़ पर ही ट्रैक्टर अभियान में लगे थे , उन लोगो को चोरों की जरा सी भी भनक नही लग पायी।
गौरतलब हो कि कोईराजपुर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,दो दिन पहले गोलू गोड़ के स्विफ्ट कार को खोलने का प्रयास व मूसे राम के घर मे चोर घुसे थे।उसके पहले राजन पांडेय के घर लाखों की चोरी हो चुकी है।







Comments
Post a Comment