वाराणसी : डांस सिखाने के बहाने बच्ची से रेप की कोशिश कर रहा था लेखपाल, गिरफ्तार
सरफराज अहमद
लेखपाल पहले भी एक बच्ची से अश्लीलता के आरोप में पकड़ा गया था . जिसके बाद आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल राजातालाब तहसील में कार्यरत है और मौर्य लालगंज थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में रहता है. इस समय उसके परिवार के सारे सदस्य बाहर गए हुए थे.
वाराणसी- शनिवार को एक लेखपाल को बच्ची से दरिंदगी से पहले ही अरेस्ट कर लिया गया. बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, लेखपाल बच्ची को डांस सिखाने के बहाने अपने घर ले गया. इसी दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की. बच्ची ने उससे बचने के लिए छत से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि तब तक आसपास के लोगों की नजर बच्ची पर गई. जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया. पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा महिला अधिकारी ने बच्ची का बयान लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, लेखपाल पहले भी एक बच्ची से अश्लीलता के आरोप में पकड़ा गया था . जिसके बाद आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी लेखपाल राजातालाब तहसील में कार्यरत है और मौर्य लालगंज थाना क्षेत्र के हुकुलगंज में रहता है. इस समय उसके परिवार के सारे सदस्य बाहर गए हुए थे.
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद बृजेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने लेखपाल के घर को घेर लिया. बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोग किसी तरह दूसरे घरों से लेखपाल की छत पर पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है. क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि लेखपाल पहले भी एक बच्ची से अश्लीलता में पकड़ा गया और सस्पेंड हुआ था. लेकिन बाद में पैसे के बल पर छूट गया था.

Comments
Post a Comment