पैग़म्बर मोहम्मद की बेटी फ़ातिमा की शहादत पर शहर भर में मजलिसे
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी/मोहम्मद साहब और जनाब ए खदीजा की बेटी फ़ातेमा जिनका अदब इतना था कि मोहम्मद साहब खुद उनके लिए उठ खड़े होते थे । उनके शहादत के अवसर पर रविवार को शहर भर में मजलिसे हुईं।
जे पी टावर कलिमहल में जबीन फ़ातिमा के निवास पर श्रीमती नुजहत फ़ातिमा ने मजलिस में बताया कि प्यारे नबी के बाद जनाब ए फ़ातिमा को उसी उम्मत ने बहुत दुख दिए यहाँ तक के बीबी फ़ातिमा ने अपने पति हज़रत अली से वसीयत कीए कि उनकी अतिम यात्रा रात के अंधेरे में निकाली जाए । अर्दली बाजार में अंजुमन पंजतानी ने नौहे ओ मातम कियाए दालमंडी में मस्जिद मीर नादे अली मेंदिन भर मजलिसों का आयोजन हुआ । इमानिया अरबी कॉलेज में मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें उलेमा ने शिरकत की । आज सदर इमामबाड़े में भी मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अजादार इकट्ठा हुए । मस्जिद उल क़ायम भेलूपुर में हाजी अख्तर और हाजी अनवर के संयोजन में मजलिस का आयोजन हुआ ।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर करबलाई ने बताया कि बीबी फ़ातिमा की शहादत 3 जमादि उल आखिर सं 11 हिजरी या 18 अगस्त 632 ई को हुई । उनकी कब्र मदीने में है ।
इसके अतिरिक्त 18 जनवरी सोमवार 8 बजे शाम में मस्जिद मीर नाद ए अली दालमंडी में स्व मिर्ज़ा प्यारे हसन बेग साहब की इसाले सवाब की मजलिस को मौलाना जावेद हुसैन नजफी मुबारकपुरी खिताब करेंगे ।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर

Comments
Post a Comment