वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं
वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं
सरफराज अहमद
वाराणसी। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं व पारा लुढ़कने से पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में ठंड का ब्रेक फेल नजर आ रहा है। ठंड व गलन से बनारस समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में लोग आज भी ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ हिस्सों में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक कोहरा छाया रहेगा। इस दरम्यान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। कई इलाकों में दिन में धूप भी नहीं निकलेगी। पूर्वांचल के गाजीपुर आजमगढ़ मिर्जापुर जौनपुर बलिया चंदौली मिर्जापुर से लेकर इलाहाबाद तक ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया गया सड़कों पर रात में भारी धुंध और कोहरा होने के चलते रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है।
अनुमान जताया गया कि प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, बाराबंकी जिलों के आसपास के इलाकों में दिन में धूप कम निकलेगी, कुहासा भी बना रहेगा। कुछ इलाकों में पूरे दिन धूप ना निकलने का भी अंदेशा जताया गया है। प्रदेश के तमाम जिलों में अगले 2 दिनों तक मौसम का यह चक्र बना रहेगा। एयर वाराणसी के गंगा घाटों तथा ग्रामीण इलाकों मैं सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा बीते 2 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से आज भी लोग ठिठुरते नजर आए । गर्म कपड़ों तथा रजाई में दुबके लोग भगवान भास्कर के निकलने का इंतजार कर रहे थे। जरूरी काम से घर के बाहर निकले दो पहिया वाहन चालकों को सर्द हवाओं ने खूब सताया।

Comments
Post a Comment