Skip to main content

वाराणसी में लगातार तीसरे दिन फूटा कोरोना बम, 237 मिले संक्रमित दो की मौत

 वाराणसी में लगातार तीसरे दिन फूटा कोरोना बम, 237 मिले संक्रमित दो की मौत




कई इलाकों में लगातार मिल रहे पॉजिटिव , सक्रिय केस एक हजार के करीब ,जिले में शुक्रवार को 10 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।


वाराणसी। काशी नगरी में आज एकबार फिर कोरोना बम फूटा। शाम की रिपोर्ट में दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई तो आज रिकार्डतोड़ 237लोग संक्रमित पाये गये। कोरोना संक्रमण की रफ्तार काशी समेत समूचे पूर्वांचल में तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को छह माह बाद एक दिन में सर्वाधिक 223 मरीज मिले, तो आज सुबह ही कोरोना बम फिर फूट पड़ा। इससे पहले 2 अक्तूबर 2020 को 200 मरीज एक साथ मिले थे। खास बात यह है कि पिछले माह दहाई तक नीचे आ चुका सक्रिय केस का दायरा बढ़कर आज एक हजार तक पहुंच गया। इसके पूर्व बीएचयू से आज सुबह 2556 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 162 लोग पॉजिटिव मिले। कोरोना से काशी में अबतक 384 लोग बेमौत मारे जा चुके हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को बीएचयू में भर्ती 76 वर्षीय महमूरगंज निवासी एक पुरुष की मौत हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। नए कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। बताया गया कि शुक्रवार रात भेलूपुर सीओ और इंस्पेक्टर भी संक्रमित पाए गए। जिले में शुक्रवार को 10 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।


इसमें 1 साल से कम उम्र की डाफी निवासी एक बच्ची भी है। इसके अलावा सिगरा निवासी 6 साल की बच्ची और एक बच्ची की उम्र 4 साल है। गणेशपुरी कॉलोनी, लक्सा, गणेश महाल, बीएलडब्ल्यू में सर्वाधिक 15 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा सुंदरपुर, रामनगर, आईआईटी बीएचयू, बिरदोपुर, बीएचयू जोधपुर कॉलोनी, शिवपुरवा, सोनिया, लहुराबीर, महमूरगंज, बांस फाटक, निराला नगर, महमूरगंज, सोनिया, भेलूपुर, सुंदरपुर, माधोपुर जवाहर नगर, गोलघर में रहने वाले कइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि होली पर हुई लापरवाही का खामियाजा अब लोगों के सामने आ रहा। बाजारों में अभी तमाम लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते दिखाई दे रहे हैं। उन पर शिकंजा कसना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में स्थिति और विस्फोटक हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...