वाराणसी :- पांच दिन से बिजली गुल हजारों की आबादी बून्द बून्द पानी को तरस रही
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। बीते 5 दिनों से नदेसर के एक मुहल्ले में बिजली गायब है।स्थानीय लोग अधिकारियों से गुहार लगाते लगाते थक गए है। बताया गया कि नदेसर इलाके में मिश्रा फर्नीचर मार्ट के बगल में लगे ट्रांसफार्मर के खम्बे में पांच दिन पहले किसी वाहन ने रात में टक्कर मार दी। सुबह जब लोग उठे तो बिजली के स्थानीय कर्मियों को सूचित किया। बताया गया कि उसी दिन से यहाँ के सैकड़ो घर व वरुणा किनारे बने अपार्टमेंट में बिजली गुल है।
बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में लोग बून्द – बून्द पानी को तरस रहे हैं। सबसे खतरनाक स्थिति यह है कि ट्रांसफार्मर भी खम्बे से ऐसे लटका पड़ा है कि कब नीचे गिरकर किसी की जान ले ले पता नहीं। लोगों को आशंका है कि कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। फर्नीचर कारोबारी आनन्द मिश्र समेत स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आज भी इस इलाके में घुप्प अंधेरा छाया रहा तो लोग गर्मी व पेयजल के अभाव में बिलबिला रहे थे।

Comments
Post a Comment