वाराणसी :- चेतगंज में पति से विवाद के कारण विवाहिता फांसी पर झूली, मौत
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। चेतगंज थाना अंतर्गत नया पान दरीबा इलाके में आज पति से विवाद के बाद 30 वर्षीय विवाहिता ने गृह कलह से ऊबकर फांसी के फंदे से झूल गई, बाद में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय अभिषेक गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता 30 वर्ष का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। संभवतः इसी से क्षुब्ध होकर पूजा ने आज अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। बाद में उसका शव फंदे से लटकता मिला। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज नितेश प्रताप सिंह ,थाना प्रभारी चेतगंज संध्या सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया वह भी जांच में जुटी थी।

Comments
Post a Comment