Skip to main content

कोरोना हुआ बेकाबू UP में प्रशासन सख्त 4 मार्च. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना संक्रमण को लेकर देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे

 कोरोना हुआ बेकाबू  UP में प्रशासन सख्त 4 मार्च. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना संक्रमण को लेकर देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे




नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का प्रकोप रफ्तार से दोबारा फिर बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण से संक्रमितों की संख्याओं में इजाफा हो रहा है। देश के लगभग आठ प्रदेशों में कोरोना संक्रमण की लहर गति से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिये कई प्रदेशों ने लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। यूपी सरकार ने भी छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत 11 अप्रैल तक विद्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है। 4 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना संक्रमण को लेकर देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।


महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, '' अगर कोरोना संक्रमण की गति ऐसी ही बढ़ती रही, तो लाॅकडाउन लगाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश राज्य के चार शहरों में लाॅकडाउन लगाया गया है। छिंदवाडा, रतलाम, खरगौन व बैतूल में पांच अप्रैल की शाम 6 बजे तक लाॅकडाउन रहेगा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूर्ण रूप से लाॅकडाउन लगाने का फैसला किया है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर प्रदेश के समस्त कक्षा आठवीं तक के सरकारी और प्राईवेट स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...