Skip to main content

माफिया मुख्तार की UP वापसी का मामला: 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा मुख्तार अंसारी; पंजाब सरकार ने कस्टडी हैंडओवर की चिट्ठी लिखी

 माफिया मुख्तार की UP वापसी का मामला: 8 अप्रैल से पहले बांदा जेल पहुंचेगा मुख्तार अंसारी; पंजाब सरकार ने कस्टडी हैंडओवर की चिट्ठी लिखी



बाहुबली बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से बांदा जेल (Mukhtar Ansari Banda Jail News) में 8 अप्रैल से पहले शिफ्ट किया जा सकता है। शनिवार को पंजाब सरकार के अपर मुख्य गृह सचिव ने यूपी सरकार को इस सिलसिले में एक चिट्ठी लिखी है।


यूपी के मऊ से बाहुबली बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी के यूपी जेल शिफ्ट होने की तारीख तय हो गई है। चंद दिनों के अंदर माफिया मुख्तार यूपी की जेल में कैद दिखेगा। मुख्तार काफी दिनों से पंजाब की जेल में बंद है। यूपी जेल में उसे लाने के लिए योगी और कैप्टन सरकार के बीच तकरार चल रही थी। आखिरकार योगी सरकार को इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेना पड़ा और डॉन के यूपी आने का रास्ता साफ हुआ। इस बीच खबर है कि 8 अप्रैल से पहले मुख्तार को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।


पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर मुख्तार की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताई है। चिट्ठी के मुताबिक मुख़्तार अंसारी की कस्टडी हस्तांतरण होते ही उसे यूपी की बांदा जेल भेज दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने यूपी सरकार से 8 अप्रैल से पहले मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले करने की बात कही है। हालांकि चिट्ठी में मुख्तार की 12 अप्रैल को पंजाब में एक मामले को लेकर होने वाली सुनवाई का भी जिक्र किया गया है। लेकिन ये सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करवाई जाएगी।


इस चिट्ठी में पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कड़े इंतजाम करने को कहा है। साथ ही मेडिकल व्यवस्थाएं भी करने को कहा गया है। पंजाब सरकार ने चिट्ठी में मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जाहिर की है। यही नहीं मुख्तार की शिफ्टिंग के लिए वाहन का बंदोबस्त करते वक्त उसकी मेडिकल रिपोर्टस का भी ध्यान रखने की बात कही गई है।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...