बाहुबली मुख्तार अंसारी को लाने रोपड़ निकली UP पुलिस की टीम, एक बटालियन PAC भी साथ
सरफराज अहमद
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के लिए बांदा पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बांदा जेल में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मुख्तार को लाने के लिए गई टीम में पीएसी की भी एक बटालियन शामिल है।
हालांकि इस पूरे मिशन को लेकर कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ कहना नहीं चाह रहे हैं। यानी पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है। वहीं, बांदा जेल को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। प्रवेश और निकास द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनपर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Comments
Post a Comment