उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ाई गई कोरोना कर्फ़्यू की अवधि, अब 10 मई प्रातःकाल 7 बजे तक जारी रहेगा, जानिए पूरी जानकारी!
उत्तर प्रदेश में फिर बढ़ाई गई कोरोना कर्फ़्यू की अवधि, अब 10 मई प्रातःकाल 7 बजे तक जारी रहेगा, जानिए पूरी जानकारी!
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना कर्फ़्यू की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते असर को देखते हुए ये फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर पूरे राज्य में कोरोना कर्फ़्यू बढ़ाए जाने की घोषणा की है। प्रदेश में अब अगले हफ्ते के सोमवार तक कोरोना कर्फ़्यू लागू रहेगी। आने वाले 10 मई तक के लिए कोरोना कर्फ़्यू बढ़ा दी गई है। बता दें कि सोमवार की सुबह सात बजे तक यह कोरोना कर्फ़्यू लागू रहेगी। इस दौरान सभी पुराने नियम लागू रहेंगे। आम गतिविधियों पर पहले से ही लगाई गई पाबंदियां जारी रहेंगी।

Comments
Post a Comment