मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 31मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया 31मई सुबह 7:00 बजे तक यूपी में रहेगा लॉकडाउन।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया 31मई सुबह 7:00 बजे तक यूपी में रहेगा लॉकडाउन।
यूपी में 31 मई तक के लिये बढ़ाया गया लॉकडाउन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गयी है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को अब 31 मई सुबह सात बजे तक के लिये बढ़ा दिया गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से पहले दिये गये कोरोना कर्फ्यू के आदेश की मियाद सोमवार 24मई सुबह सात बजे समाप्त हो रही थी।
हालांकि 31मई तक बढ़ाये गये कोरोना कर्फ्यू में भी व्यवस्थाएं उसी भांति चलेंगी जैसे 24मई तक के कोरोना कर्फ्यू के अंतर्गत चलायी जा रही है। आवश्यक सामग्रियों की दुकानों, आवश्यक सेवाओं, कार्यालय आदि 24 मई के कोरोना कर्फ्यू के दिशानिर्देशों के तहत ही चलायी जाएंगी




Comments
Post a Comment