Skip to main content

कोरोना कर्फ्यू : विश्वेश्वरगंज गल्ला मंडी में उमड़े खरीददार, दुकानदार परेशान, सोशल डिस्टेंसिंग नदारद


 कोरोना कर्फ्यू : विश्वेश्वरगंज गल्ला मंडी में उमड़े खरीददार, दुकानदार परेशान, सोशल डिस्टेंसिंग नदारद 



सरफराज अहमद



वाराणसी। शासन के आदेश पर 10 मई प्रातः 7 बजे तक आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस दौरान लॉकडाउन के नियमों की गाइडलाइन भी जारी की है। जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि फल, बेकरी के सभी उत्पादों के आउटलेट, भोजन सामग्री की दुकानें, अनाज-गल्ले की रिटेल दुकानें, सब्जी मण्डी/फल मण्डी आदि अपरान्ह 1 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग के पालन तथा सेनेटाइजर एवं मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता के साथ खोली जा सकती हैं। 













लॉकडाउन का आदेश आते ही विश्वेश्वरगंज मंडी में सुबह से ही भीड़ और भयंकर जाम देखने को मिला। गल्ले की दुकानों पर भी खरीददार बिना सोशल डिस्टेंसिंग के भीड़ लगाकर सामान लेने के लिए पहुंचते दिखे। विशेश्वरगंज मंडी में गल्ला व्यापारियों को समय को लेकर उलझन दिखी ज्यादातर दुकानदारों से पूछने पर उन्होंने 11 बजे ही दुकान बंद करने की बात कही, जिससे खरीददार भी भीड़ लगाकर दुकानों पर सामान लेने पहुंच रहे हैं।


गल्ले-राशन व्यापारी भी लोगों को समझाते दिखे कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, पर दुकान पर लगी भीड़ को नियंत्रित करना दुकानदारों के लिए भी मुश्किल सा लग रहा। वहीं विश्वेश्वरगंज सब्जीमंडी में भी सुबह से ही सब्जी की खरीददारी के लिए भीड़ दिखी। सुबह से ही क्षेत्र में वाहनों का लम्बा जाम लग गई। 


गल्ले व्यापारी अविनाश गुप्ता ने बताया कि हम लोग तो प्रशासन के सभी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं। दुकान के सारे कर्मचारी भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, पर ग्राहक के पास सामान नहीं है। इसके चलते दुकानों पर भीड़ लग जा रही है। हम दुकानदार भी लोगों को समझा ही सकते हैं, लोग जबरजस्ती दुकान में घुस आते हैं तो उन्हें डांटना भी पड़ता है। वहीं दुकान को खोलने का समय पूछने पर उन्होंने भी 11 बजे तक दुकान खुलने का वक्त बताया। 


इसके अलावा गल्ला व्यापारी अमित कुमार भी समय को लेकर उलझन में दिखे। उन्होंने भी दुकान बंद करने का समय 11 बजे बताया। दुकान में गाइडलाइन से संबंधित नियमों का पालन दुकानदार तो कर रहें पर आने वाले ग्रहकों को नियंत्रित करने में असफल दिखे।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...