ईद का चांद दिखते ही गुलज़ार हुए मुस्लिम बाहुल क्षेत्र, कल पढ़ी जाएगी ईदु-उल-फितर की नमाज़
वाराणसी/ईद का चांद दिखते ही गुलज़ार हुए मुस्लिम बाहुल क्षेत्र, कल पढ़ी जाएगी ईदु-उल-फितर की नमाज़
वाराणसी। रमजान की 30वीं की चांद गुरुवार को दिखा। अब ईद-उल-फितर 14 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। ईद का चांद दिखते ही शहर में मुस्लिम बंधुओं में खुशियों की लहर दौड़ गई। चारो तरफ आतीशबाजी की गई। लोगों ने अभी से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई देनी शुरु कर दी।
नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में रुयत-ए-हेलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में चांद दिखने की तस्दीक की गई। ऐलान किया गया कि शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।
वहीं कोरोना काल के चलते ईद उल फितर 2021 भी फीके अंदाज में मनेगा। महामारी के साए में इस बार भी ना तो बाजारों में पहले जैसी भीड़ देखने को मिल रही है और ना ही पिछले साल की तरह इस साल भी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई नहीं दे पाएंगे।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इसलिए लोग सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाएं और अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें।


Comments
Post a Comment