वाराणसी व्यापार मंडल की मांग : एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जाए लॉकडाउन, फिर हो लेफ्ट राइट की व्यवस्था
वाराणसी व्यापार मंडल की मांग : एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जाए लॉकडाउन, फिर हो लेफ्ट राइट की व्यवस्था
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक बेबिनार के माध्यम से शनिवार शाम 6:00 बजे आरंभ हुई। इसमें उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर से उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन को 1 सप्ताह और बढ़ाने का आदेश दिया जाए। साथ ही व्यापारियों ने ये भी मांग की है कि यदि स्थिति ठीक हुई तो दुकानों को पिछले साल की तरह 1 दिन लेफ्ट तथा एक दिन राइट साइड खोलने का आदेश सुबह 9:00 बजे से दिन में 2:00 बजे तक दी जाए।
वाराणसी व्यापार मंडल ने अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुछ कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके साथ रहने वाले लोगों को सुबह शाम का भोजन व्यापार मंडल की ओर से मुफ्त पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित जिन मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है, उन्हें व्यापार मंडल की ओर से ऑक्सीजन भी दिलाने का काम किया जाएगा।
वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री प्रमोद अग्रहरी ने कहा की महामारी ने हम सभी व्यापारी बंधुओं को बेहाल कर के रख दिया है। बहुत सारे व्यापारियों के परिवारजन और मित्रों को महामारी ने अपने आगोश में ले लिया है। लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद हैं, जो अभी के माहौल के हिसाब से ठीक ही है।
उन्होंने कहा कि सरकार हम व्यापारियों को किसी भी तरह की राहत देने को तैयार नहीं हो रही है। बैंक का ब्याज हो या टैक्स की देनदारी हो या फिर बिजली बिल हो जब तक दुकानें बंद हैं तो हमारी मांग है कि जब तक दुकानें बंद है तब तक बिजली के बिल से व्यापारियों को राहत प्रदान किया जाए।
साथ ही व्यापारियों के यहां कार्यरत कर्मचारी का वेतन, दुकान के किराए, टैक्स की देनदारी, बैंक के ब्याज जैसी अनेक देनदारी पहले सही मुंह बाए खड़ी है। सरकार से निवेदन है कि हम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की कृपा करें।
बैठक में रमेश निरंकारी, सनी जवाहर, विश्वनाथ दुबे, जी एस लोहिया, अशोक अग्रवाल, कविंद्र जयसवाल, राजू सेठ, रितेश श्रीवास्तव, संजय निरंकारी, जय निहलानी, सत्य प्रकाश जयसवाल, तिलक राज मिश्रा, बृज मणी मिश्रा, जितेश, गोलू, गौरव निगम, अरविंद सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment