दिल्ली-पंजाब की तर्ज़ पर वाराणसी की इस संस्था ने कबीरचौरा अस्पताल में शुरू किया ऑक्सीजन लंगर
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। देश भर में वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से लोग ग्रसित हैं। ज़्यादातर चेस्ट इंफेक्शन के मरीज़ हैं जिन्हे ऑक्सीजन की ज़रुरत पड़ रही है। ऐसे शासन प्रशासन ऑक्सीजन मुहैया करवाने में लगा है। इसी बीच देश के कई शहरों में सिख सम्प्रदाय की तरफ से ऑक्सीजन द लंगर चलाया जा रहा है। दिल्ली, पंजाब और कानपुर के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी गुरुवार से ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत हो गयी।
मोतीवाला फाउंडेशन एन्ड चैरिटबल ट्रस्ट ने कबीरचौरा अस्पताल में 5 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की है। ये ऑक्सीजन लंगर उन मरीज़ों के लिए है जिन्हे एडमिशन में टाइम लगता है उनके लिए है जैसे ही उन्हें एडमिशन मिलेगा हॉस्पिटल में हम उन्हें यहाँ से वहां शिफ्ट कर देंगे। यह व्यवस्था 24 घंटा चलेगी।
पूरे देश और दुनिया में इन दिनों सिख भाइयों द्वारा दिल्ली में चलाया जा रहा ऑक्सीजन लंगर सुर्खियां पा रहा है। ऐसे में वाराणसी की मोतीवाला फाउंडेशन एंड चैरीटेबल ट्रस्ट ने कबीरचौरा अस्पताल में ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की है। इस सम्बन्ध में बात करते हुए ट्रस्ट के प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस समय देश पर आपदा का समय है और ऐसे में हमने समाज की मदद करने की मुहीम शुरू की है। जिला प्रशासन की मदद से हमने कबीरचौरा अस्पताल में ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की है। ये ऑक्सीजन लंगर 5 मरीज़ों को ऑक्सीजन मुहैया करवाएगा।
प्रशांत ने बताया की इस लंगर को कबीरचौरा अस्पताल का ही मेडिकल स्टाफ संचालित करेगा। हमारे वालिंटियर्स यहाँ मौजूद रहेंगे। जल्द ही हम अन्य स्थानों पर इसे शुरू करवाएंगे। सिलेंडर की रिफलिंग की सुविधा बगल में ही है इसलिए ऑक्सीजन खत्म होने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।
इस मौके पर मौजूद डॉ अजीत सहगल ने बताया कि कोविड पीरियड में रोगियों को ऑक्सीजन सेचुरेशन की प्रॉब्लम रह रही है। इसके लिए एक साधारण सा टेस्ट हैं जिसे 6 मिनट वाकिंग टेस्ट। इसमें पहले आप ऑक्सीमीटर में अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर लें उसके बाद 6 मिनट टहलें और उसके बाद यदि आप का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो आप को दिक्कत है।

Comments
Post a Comment