Skip to main content

कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ के साथ हुई "अलविदा" जुमा की नमाज़, सभी मस्जिदों और आस पास के इलाकों में पुलिस का रहा कड़ा पहरा

 

कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ के साथ हुई "अलविदा" जुमा की नमाज़, सभी मस्जिदों और आस पास के इलाकों में पुलिस का रहा कड़ा पहरा 





मोहम्मद रिजवान



वाराणसी। पवित्र माह रमज़ान का आखरी जुमा, अलविदा जुमा की नमाज़ आज सभी मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन्स के अनुपालन में पढ़ी गयी। इस दौरान मुल्क में फैली इस खतरनाक वबा से निजात की अल्लाह से दुआ की गयी। शहर के सभी मुस्लिम इलाकों में जुमे के नमाज़ में इमाम के पीछे 5 लोगों ने नमाज़ अदा की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। सभी मस्जिदों और आस पास के इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। 


इसी क्रम में नई सड़क स्थित प्रसिद्द लंगड़े हाफ़िज़ की मस्जिद में भी अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गयी। बाद नमाज़ मुल्क में फैली जानलेवा वबा कोरोना के खात्मे की दुआ की गयी। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश पांडये पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 


इसके अलावा मुस्लिम इलाकों बेनियाबाग, दालमंडी, हड़हासराय, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, शिवाला, गौरीगंज, बजरडीहा, दोषीपुरा, पीलीकोठी, कोयला बाजार, चौहट्टा लाल खान, नख्खीघाट, अलईपुर, दारानगर, लाट सरैया, अर्दली बाज़ार, नदेसर सहित ग्रामीण  अंचलों में अलविदा जुमा की नमाज़ सकुशल अदा की गयी। 


शहर की नई सड़क स्थित लंगड़े हाफ़िज़ की मस्जिद में भी अलविदा जुमा की नमाज़ कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में संपन्न हुई। बाद नमाज़ कोरोना के  खात्मे के लिए दुआख्वानी भी की गयी। इस दौरान मस्जिद के इमाम साहब ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस के अनुपालन में आज हम 5 लोगों ने नमाज़ अदा की है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ हम लोगों ने नमाज़ अदा की है साथ ही मुल्क से इस बिमारी के खात्मे की दुआ की है। 


नई सड़क इलाके में सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश पांडेय भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मुस्तैद रहे। मस्जिद में नमाज़ सकुशल संपन्न करवाने के बाद उन्होंने नई सड़क इलाके में पैदल मार्च किया और अनावश्यक घूम रहे लोगों को घर भेजा साथ ही कई गाड़ियों का चालान भी किया। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पहले कोरोना कर्फ्यू में दुकानों को 12 बजे तक खुलने की अनुमति थी जिसे बढ़ा दिया गया है अब 1 बजे तक दुकाने खुल सकती हैं। इसी का इम्प्लीमेंट किया जा रहा है साथ ही अनावशयक घूम रहे लोगों को घर भेजा जा रहा है। 


सहायक पुलिस आयुक्त अवधेश पांडेय कि आज अलविदा जुमे की नमाज़ थी जो क्षेत्र में सकुशल कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न करवाई गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...