वाराणसी : अब गुरुवार से शनिवार तक बाजार बंदी को लेकर संशय, शासन को घोषित लॉकडाउन के बाद व्यापारिक संगठनों की अनदेखी संभावित
वाराणसी : अब गुरुवार से शनिवार तक बाजार बंदी को लेकर संशय, शासन को घोषित लॉकडाउन के बाद व्यापारिक संगठनों की अनदेखी संभावित
सरफराज अहमद
वाराणसी: शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह 7 बजे तक शासन द्वारा घोषित कोरोना कर्फ्यू के बाद बढ़ते संक्रमण के चलते शासन ने पुनः दो दिन लॉकडाउन के बढ़ाने की घोषणा की। यह लॉकडाउन बुधवार तक जारी रहेगा। इसके बाद गुरुवार से शनिवार तक व्यापारिक संगठनों द्वारा तीन दीनी बाजार बंदी को लेकर संशय की स्थिति है बता दें कि पहले शासन की और से सिर्फ रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। बाद में पुलिस प्रशासन की अपील पर व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को भी बाजार बंदी का आह्वान किया। इसके बाद प्रशासन की पहल पर व्यापारिक संगठनों ने गुरुवार और शुक्रवार को भी बाजार बंदी की घोषणा कर दी। हालांकि कई क्षेत्रीय व्यापार संगठनों ने इसका विरोध भी आशिंक रूप से किया परंतु व्यापारिक संगठनों का साथ मिलने पर प्रशासन ने बाजार बंद करा दिया। अब जबकि शासन ने स्वयं शुक्रवार से बुधवार तक कोरोना कर्फ्यू अथवा लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, ऐसे में व्यापारिक संगठनों के आह्वान क्षेत्रीय व्यापार संगठनों किराना व्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने कहा कि बाजार बंदी के समर्थन में क्षेत्रीय व्यापार संगठनों की सहमति दिखाई गई है परंतु पदाधिकारीयों से इस मामले में कोई मशविरा नहीं किया गया। अब शासन की और से ही जब लॉकडाउन घोषणा किया गया है तो व्यापारिक संगठनों की स्वेच्छिक बंदी का कोई मतलब नहीं है...

Comments
Post a Comment