महानगर उद्योग व्यापार समिति ने डीएम से की मांग, शिफ्ट वार खुले दुकान
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने का समय 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अन्य दुकानों को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए।
मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने की जारी सूचना पर शहर में उहापोह की स्थिति बन गई है। इसके अलावा वैवाहिक लग्न व ईद के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ी है।
व्यापारियों ने कहा कि जब हम खुद ही अपने परिवार व समाज के जीवन बचाने के लिए अपनी जीविका को छोड़कर अपने प्रतिष्ठानों की बंदी कर रहे हैं तो अन्य लोग फिर व्यापार क्यों कर रहे हैं, इस पर प्रशासन मौन क्यों है या तो सभी को छूट मिले नहीं तो किसी को भी न मिले।
बैठक में श्रीनारायण खेमका, प्रेम जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, डॉ अंजनी मिश्रा, रजनीश कनौजिया, मनीष चौबे आदि लोग मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment