वाराणसी/इस शनिवार-रविवार को भी शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें : जिलाधिकारी
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाराणसी में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति है। इसके बावजूद शनिवार (5 जून 2021) और रविवार (6 जून 2021) को दुकानों के खुलने को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रही। इसे देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
उन्होंने बताया है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिन जिन दुकानों को खुलने की अनुमति दी गयी है वे दुकानें और प्रतिष्ठान इस शनिवार (5 जून 2021) और रविवार (6 जून 2021) को भी उसी प्रकार से शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी।
हालांकि जिलाधिकारी ने ये भी स्पष्ट किया है कि वाराणसी में कोरोना संक्रमण के 600 एक्टिव केस से कम होने पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उम्मीद है कि ये अगले हफ्ते में हो जाएगी। ऐसे में अगले हफ्ते के शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा।

गुड
ReplyDeleteMahender kumar shash
ReplyDelete