गृहमंत्री शाह और सीएम योगी ने विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास किया
मिर्जापुर। जिले विंध्य कॉरीडोर और में रोप -वे के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए रविवार की दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह हेलिपैड पर पहुंचे। देवरी हेलीपैड पर उतरने के बाद विन्ध्याचल धाम के लिए कार से प्रस्थान किया। इस दौरान हेलीपैड पर गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्य क़ॉरिडोर का शिलान्यास व रोप-वे का उद्घाटन कर विंध्य क्षेत्र को करोड़ों रुपये के परियोजनाओं की सौगात दी। तीन बजे हेलीपैड स्थल देवरी पहुंचे गृहमंत्री व मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे विंध्यवासिनी मंदिर की ओर निकले।
3:10 बजे मंदिर पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद 3:15 बजे जर्मन हैंगर पंडाल के बीच भूमि-पूजन कर विंध्य कॉरिडोर की आधारशिला रखी। काशी विश्वनाथ मंदिर के तीन व विंध्याचल के दो विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि-पूजन कराया। भूमि-पूजन के बाद 3:15 बजे गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल महुवरिया के लिए प्रस्थान कर गए



Comments
Post a Comment