Skip to main content

एनडीआरएफ टीम के साथ मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, एनडीआरएफ के राहत बचाव कार्यों को सराहा

 *एनडीआरएफ टीम के साथ मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, एनडीआरएफ के राहत बचाव कार्यों को सराहा







*



मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का  एनडीआरएफ टीम के साथ दौरा किया, साथ ही बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना I मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ राजघाट पहुंचे जहाँ पर एनडीआरएफ की बोट पर सवार होकर गंगा और वरुणा नदी के माध्यम से नदी से सटे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया I एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों की जानकारी दी I एनडीआरएफ की मोटर बोट के माध्यम से काफ़िला पुराना पुल वरुणा तक पहुंचा I जहाँ से माननीय मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित सरैय्या गाँव का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी I रात-दिन राहत बचाव अभियान में जुटे हुए एनडीआरएफ के जवानों और उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं मानव सेवा को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने खूब सराहा और एनडीआरएफ के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में बचाव अभियानों में जुटी उनकी टीम को प्रोत्साहित किया I


ज्ञात हो कि वर्तमान में, प्रदेश में 11 एनडीआरएफ की 15 से अधिक टीमें बाढ़ राहत बचाव कार्यों में तैनात हैं और जनपद वाराणसी में चार टीमें, 160 से अधिक बचाव कर्मी, 30 से अधिक मोटर बोट और आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ राहत बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं I



वर्तमान में गंगा और वरुणा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है I एनडीआरएफ की टीम ने अब तक सामने घाट, मारुति नगर, शिवाजी नगर, नगवां, कोनिया, नक्किघात, रामघाट इत्यादि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है I कई जगहों पर एनडीआरएफ की वॉटर बोट के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल तक पहुंचाने में भी सहयोग किया जा रहा है I इसके अतिरिक्त टीम प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री वितरण करने में भी अपना सहयोग दे रही है I बाढ़ की इस विभीषिका से लोग बुरी तरह त्रस्त हैं उनकी इस स्थिति में एनडीआरएफ उनके साथ है और हर मुश्किल घड़ी में सहायता के लिए तत्पर है I

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...