Skip to main content

इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद

 ...इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद






सरफराज अहमद


वाराणसी। कत्ले हुसैन असल में मरगे यजीद है, इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद...।  मौलाना मोहम्मद अली जौहर का लिखा यह कलाम कर्बला के शहीदों को खिराज़े अक़ीदत पेश करने में पूरी तरह कामयाब है। कर्बला की कहानी उस शख्सियत की, जिसके लिए मुसलमान मानते हैं कि उन्होंने अपना सिर कटाकर इस्लाम को बचा लिया। कहा जाता है कि इन्होंने दीन-ए-इस्लाम को बचाने के लिए एक से बढ़कर एक कुबार्नी दी। इनमें उनके छह माह के बेटे की शहादत •ाी शामिल हैं और 18 साल के बेटे की •ाी। जी हां कर्बला के शहीदे आज़म  इमाम हुसैन (रजि.) की हम बात कर रहे हैं। ये वही हुसैन हैं, जिनके लिए प्यारे नबी हज़रत मोहम्मद (स.) ने कहा था कि हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से। इसके बाद •ाी उस वक्त का ज़ालिम बादशाह यजीद ने उनको अपने सामने झुकाना चाहा, मगर इमाम हुसैन ने अपना सिर तो कटा दिया मगर यज़ीद के सामने झुके नहीं। उन्होंने दुनिया को उस इस्लाम की परि•ााषा समझाया जो उनके नाना हज़रत मोहम्मद (स.) ने तैयार की थी, उन्होंने काफी पहले ही दुनिया को बता दिया था कि दीन को बचाने के लिए कर्बला में जंग होगी और उनके नवासे इमाम हुसैन अपने कुनबे के साथ शहीद होंगे। नाना के दीन को बचाने के लिए इमाम हुसैन ने अपना सब कुछ निछावर कर दिया और दुनिया को ये पैग़ाम दिया कि हक़ और हुकुक के लिए झुकने से बेहतर है अपना सब कुछ खुदा की राह में कुर्बान कर देना। लोगों ने सोचा कि इमाम हुसैन की शहादत के बाद दुनिया से इस्लाम खत्म हो जायेगा मगर  कर्बला के बाद इस्लाम पूरी दुनिया में छा गया। आज 10 वीं मोहर्रम यानी कर्बला के शहीदों की शहादत का दिन है। इस दिन उनका जिक्र करना और जिक्र सुन्ना •ाी सवाब है।


 कौन हैं इमाम हुसैन


इमाम हुसैन का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 3 शाबान, सन 4 हिजरी (यानी 8 जनवरी सन 626) को सऊदी अरब के शहर मदीना में हुआ। उनके वालिद का नाम हज़रत अली और वालिदा का नाम जनाबे फातेमा था। शाबान इस्लामी कैलेंडर यानी हिजरी में आठवां महीना होता है जो रमजान के महीने से पहले आता है। मुसलमान इसी तारीख के मुताबिक उनकी यौमे पैदाइश मनाते हैं। 


 इराक के कर्बला में है इमाम हुसैन का रौज़ा


किताबों में मिलता है कि 4 मई 680 ई. में इमाम हुसैन ने अपना घर मदीना छोड़ दिया मक्का जाने के लिए. वहां वो हज करना चाहते थे। तब उन्हें पता चला कि दुश्मन हाजियों के •ोष में उनको कत्ल कर सकते हैं। हुसैन नहीं चाहते थे कि काबा जैसी पवित्र जगह पर खून बहे। वो वहां से चले गए. दूसरी वजह ये •ाी थी कि दुश्मन उनको चुपके से कत्ल करने का इरादा किये हुए था कि किसी को पता न चले। मुस्लिम इतिहासकारों के मुताबिक हुसैन चाहते थे कि अगर उनको कत्ल किया जाए तो जमाना देखे और खुद तय करे कि कौन सही और कौन गलत। वो एक ऐसे जंगल में पहुंचे, जिसका नाम कर्बला था। कर्बला आज इराक का एक प्रमुख शहर है। जो इराक की राजधानी बगदाद से 120 किलोमीटर दूर है। कर्बला मुस्लिम के लिए मक्का और मदीना के बाद दूसरी सबसे प्रमुख जगह है. क्योंकि ये वो जगह है जहां इमाम हुसैन की कब्र है। दुनिया •ार से मुस्लिम वहां पहुंचते हैं। 


जन्नत का चांद अर्श का तारा हुसैन है डुबा ना क•ाी जो वो सितारा हुसैन है


वो शहादत तो दिखिए ज़ेहरा के लाल की, हर कौम कह रही है हमारा हुसैन है।।

Comments

Popular posts from this blog

देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा

 देश दुनिया में मनायी जा रही ‘ग्यारहवीं शरीफ’ -बड़े पीर साहब के उर्स पर हो रही हैं घरों में फातेहा सरफ़राज़ अहमद/मोहम्मद रिज़वान  वाराणसी।  गौसे आज़म हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी अलैहिर्रहमां (बड़े पीर साहब) का उर्स-ए-पाक ‘ग्यारहवीं शरीफ’ के रूप में अदबो-एहतराम के साथ आज देश दुनिया में मनाया जा रहा है। फजर की नमाज़ के बाद से ही मदरसों, मस्जिदों व घरों में कुरानख्वानी, फातिहा व महफिल-ए-गौसुलवरा का आयोजन शुरु हो गया। सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी, नियाज-फातिहा का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अब पूरे दिन ही नहीं बाल्कि पूरे महीना चलता रहेगा। इस दौरान जगह जगह गौस़े पाक का लंगर भी चलेगा।  गौसे पाक का वलियों में सबसे ऊंचा मर्तबा मौलाना अज़हरूल कादरी कहते हैं कि अल्लाह के वलियों में सबसे ऊंचा मरतबा हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी यानी गौस-ए-आज़म का है। हमारे औलिया-ए-किराम व मशायख जिस रास्ते से गुजरे उन रास्तों में तौहीद व सुन्नत-ए-नबी का नूर व खुशबू फैल गई। हिन्दुस्तान में ईमान व दीन-ए-इस्लाम बादशाहों के जरिए नहीं आया बल्कि हमारे इन्हीं बुजुर्गों, औलिया व सूफिया के जरिए आया। ऐसे लोग...

सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात

  सरकार गरीब नवाज़ के दर पर झुकती है कायनात मोहम्मद रिज़वान नई दिल्ली : अजमेर राजस्थान के अजमेर में चल रहे दुनिया के मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह,( सरकार गरीब नवाज) के दर पर सारी कायनात झुकती है। ख्वाजा का उर्स इन दिनों अजमेर के साथ ही समूची दुनिया में मनाया जा रहा है। जो अजमेर नहीं जा सके हैं वो जहां हैं वहीं उर्स का आयोजन कर रहें हैं। राजस्थान ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी ख्वाजा को लोग याद कर रहे हैं। आज ख्वाजा का कुल शरीफ़ अजमेर में 810 वें सालाना उर्स में मंगलवार को कुल की छठी का आयोजन किया । अकीदतमंद कुल को देखते हुए काल रात से ही दरगाह परिसर के बाहर की दीवारों को गुलाबजल, ईत्र और केवड़े से धोकर कुल के छीटें लगाने शुरू कर दिए कोरोना नियमों में सरकार की ओर से शीथिलता के बाद दरगाह परिसर चौबीस घंटे जायरीनों से आबाद है और उर्स की रौनक न केवल दरगाह क्षेत्र में बल्कि दरगाह के चारों तरफ फैली हुई है। आज रात को दरगाह दीवान और ख्वाजा साहब के सज्जादानशीन सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की सदारत में दरगाह परिसर के महफिलखाने में उर्स की छठी व अंतिम शाही महफिल...

कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका

 कहते हैं, इस दरवाजे से जो भी जाता है मिल जाती है जन्नत, 2 फरवरी के बाद मिलेगा ये मौका अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में एक ऐसा दरवाजा है जो साल में केवल चार बार ही खुलता है. ऐसा माना जाता है कि इस दरवाजे से होकर जाने और इबादत करने वालों को जन्नत नसीब होती है. वैसे तो ये दरवाजा वर्ष में केवल 4 बार खुलता है पर उर्स में ये 6 बार खुलता है. अजमेर में गरीब नवाज की दरगाह पर उर्स की शुरूआत चांद दिखाई देने पर 2 या 3 फरवरी से इसकी शुरूआत हो जाएगी. इसका समापन बड़े कुल की रस्म के साथ होगा. चांद रात को अल सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। हालांकि ये जन्नती दरवाज वर्ष में केवल चार बार ईद उल फितर,बकरा ईद और हजरत उस्मान हारूनी के सालाना उर्स पर 1-1 दिन के लिए खोला जाता है. जन्नती दरवाजा उर्स में आने वाले जायरीन के लिए खोला जाता है। इसी परंपरा के अनुसार यह दरवाजा कुल की रस्म के बाद 6 रजब को बंद कर दिया जाता है. कहते हैं ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते को काम में लेते थे. ख्वाजा साहब को अल्लाह ने यह कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाने वालों के लिए य...