वाराणसी :- मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे CM योगी, बच्चों से ली सरकारी इंतजामों की पूरी डिटेल
वाराणसी :- मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाढ़ राहत शिविर में पहुंचे CM योगी, बच्चों से ली सरकारी इंतजामों की पूरी डिटेल
मोहम्मद रिजवान
वाराणसी। गंगा और वरुणा में आयी बाढ़ का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य इलाके सरैया के आलिया गार्डन में बनाये गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से देरतक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से ही बाढ़ राहत के लिये चल रही सरकारी इंतजामों की डिटेल जानकारी भी ली। साथ ही बच्चों से भोजन की क्वालिटी के बारे में भी पूछा।
शिविर के अंदर मौजूद पुरानापुल इलाके के भट्टा मोहल्ले के निवासी नसीम अहमद से हाल चाल लिया। इसके बाद वहां बैठी नसीम की पुत्री 8 वर्षीय निकहत से राहत शिविर के खाने के बारे में पूछा तो मासूम निकहत ने कहा पूड़ी सब्ज़ी और खिचड़ी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने पूछा स्वाद आता है तो बोली हाँ आता है।
मुख्यमंत्री आगे बढे और दूसरे कमरे में मौजूद जलाल बाबा सरैया निवासी असगर की 6 वर्षीय बेटी को अपने पास बुला लिया और पूछा खाना मिला तो बोली हाँ दो टाइम मिलता है। पूड़ी सब्ज़ी और खिचड़ी। सोनी ने भी कहा कि अच्छा और पेटभर खाना मिल रहा है।
इस जगह एक अन्य बच्चे से मुख्यमंत्री ने स्कूल जाने के बारे में पूछा तो उसने ना में सिर हिला दिया। साथ चल रहे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा स्कूल में पानी भर गया है।

Comments
Post a Comment