वाराणसी : शीतलहर से बचाव के लिए वाराणसी प्रशासन अलर्ट, आपात स्थिति में मदद के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
वाराणसी : शीतलहर से बचाव के लिए वाराणसी प्रशासन अलर्ट, आपात स्थिति में मदद के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
मोहम्मद रिज़वान
वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार ने शीतलहर से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें के संबंध में विस्तार से बताया कि स्थानीय रेडियो, दैनिक समाचार पत्र, टीवी एवं मोबाइल फोन के माध्यम से मौसम की जानकारी लेते रहें। कोयले की अंगीठी-मिट्टी तेल का चूल्हा-हीटर इत्यादि का प्रयोग करते समय सावधानी बरते और कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन-वेंटिलेशन, वायु-संचार बनाये रखें ताकी कमरे में जहरीला धुआँ इकट्ठा न हो।
उन्होंने बताया कि शरीर को सूखा रखें, गीले कपड़े तुरन्त बदल लें, ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घर में अलाव के सामान न हो तो अत्यधिक ठंड के दिनों में सामुदायिक केन्द्रों/स्थलों पर जाएं, जहां प्रशासन द्वारा अलाव का प्रबन्ध किया गया हो। कई स्तरों वाले गर्म कपड़े जैसे-ऊनी कपड़े, स्वेटर, टोपी, मफलर इत्यादि का प्रयोग आपको शीतदंश से बचा सकते है।
इन बातों का रखें ध्यान-
अत्यधिक ठण्ड-कोहरा पड़ने पर छोटे बच्चों और बुजुर्गो को जितना हो सके घर के अंदर रखें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। हाइपोथर्मिया के लक्षणों जैसे-असामान्य शरीर का तापमान, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, असीमित ठिठुरनासुस्ती, थकान, तुतलाना, थकावट इत्यादिकी स्थिति उत्पन्न होने पर अपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
शीतदंश के लक्षण-
शीतदंश के लक्षण जैसे-शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना, हाथों-पैरों की उंगलियों, कान, नाक आदि पर सफेद या पीले रंग के दाग उभर आने परअपने नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल-
शीतलहरी सम्बन्धी अधिक जानकारी एवं आपात स्थिति में आपदा विशेषज्ञ 9140037137, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार पिण्डरा 9454417043, तहसीलदार राजातालाब 9454417044, उप जिलाधिकारी सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी पिण्डरा 9454417039, उप जिलाधिकारी राजातालाब 9454417037, अपर नगर आयुक्त नगर निगम 8601872600, मुख्य चिकित्साधिकारी 9415301513 व अपर जिलाधिकारी 9454417650 के नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता
Comments
Post a Comment