वाराणसी : मुबारक हो मुबारक हो अली वालो मुबारक हो के आवाज़ के साथ निकाला हज़रत अली जुलूस मोहम्मद रिजवान वाराणसी/शेरे ख़ुदा हज़रत अली की 1466 वी जयंती की पूर्व संधया पे शहर भर में महफिले आयोजित हुईं । अर्दली बाजार में ज़रयब मेहंदी के संयोजन में स्व मज़ाहिर हुसैन साहब के अज़ाखाने पर महफ़िल हुई जिसमें अशआर और बयान दोनो ही हुए । दोशीपुरा में आल इंडिया कसीदखानी की महफ़िल हुई जिसमें शहर एवं भारत मे कई प्रान्तों से आये शायरों ने कलाम पेश किए । इमानिया कॉलेज मोकिमगंज में क़दीमी महफ़िल का आयोजन हुआ । आज सूरज डूबते ही मौला अली के रौज़े पर चाहने वालो की भीड़ नारा ए हैदरी बुलंद करती हुई पहुंची । लोगों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और मुबारकबाद दी । हज़रत अली की विलादत पर फातमान भी जगमगा रहा था । सदर इमामबाड़े में भी लोगों ने लोगों ने मिठाईयां बांटी सज्जाद अली मिज्जन ने आयोजन किया । इसी तरह रामनगर, दालमंडी चौक, मदनपुरा, बजरडीहा आदि क्षेत्रों में भी जश्न की शुरुआत हो गयी । शिया मस्जिद कलिमहल में श्री फरमान हैदर ने बताया कि हज़रत अली के जीवन को मॉडल जीवन बताया । हज़रत अली समिति के प्रवक्ता एवं म...