Skip to main content

Posts

वाराणसी चौकाघाट में बदमाशों और पुलि‍स के बीच हुई मुठभेड़, 20 हजार के इनामि‍या सि‍क्‍की पटेल को लगी गोली

 वाराणसी चौकाघाट में बदमाशों और पुलि‍स के बीच हुई मुठभेड़, 20 हजार के इनामि‍या सि‍क्‍की पटेल को लगी गोली वाराणसी। चौकाघाट इलाके में मंगलवार शाम वाराणसी कमि‍श्‍नरेट पुलि‍स और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वाराणसी क्राइम ब्रांच, सि‍गरा और जैतपुरा की पुलि‍स टीम की मुठभेड़ 20 हजार के ईनामी बदमाश सचि‍न उर्फ सि‍क्‍की पटेल के साथ हुई है।  वाराणसी क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय और सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला को सूचना मि‍ली थी कि‍ ईनामि‍या बदमाश सि‍क्‍की पटेल सि‍टी स्‍टेशन की ओर आ रहा है। इसके बाद अंधरापुर से लेकर सि‍टी स्‍टेशन के बीच पुलि‍स ने घेराबंदी की।  इसी बीच चौकाघाट पानी टंकी के समीप बाइक सवार सि‍क्‍की पटेल ने खुद को घि‍रता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलि‍स की ओर से जवाबी फायरिंग में सचि‍न उर्फ सि‍क्‍की पटेल के पैर में गोली लगी है।  पुलि‍स टीम उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्‍पताल में इलाज के लि‍ये लेकर गयी है। पुलि‍स को सि‍क्‍की के पास से एक पि‍स्‍टल और बाइक बरामद हुई है। अबतक मि‍ली जानकारी के अनुसार सि‍क्‍की के साथ मौजूद दूसरा बदमाश अंध...

वाराणसी में प्रेमी युगल घर से भागकर थाने पहुंचे शादी करने, पुलिस ने कहा पहले हवालात चलो……

 वाराणसी में प्रेमी युगल घर से भागकर थाने पहुंचे शादी करने, पुलिस ने कहा पहले हवालात चलो…… सरफराज अहमद वाराणसी। मिर्जामुराद थाने में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती अपने प्रेमी के साथ थाने जा पहुंची। पुलिस ने फरार दोनों प्रेमियों को एक साथ देखकर दोनों को थाने में बैठाने के साथ ही परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। परिजनों को बुलाया गया तो गांव के काफी लोग थाने पर आ गए। थाने में काफी देर तक पंचायत होने के बाद पुलिस ने आखिरकार युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक को थाने के हवालात में बंद कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी थाने पर बनी रही तो पुलिस के सामने भी चुनौती आ गई। पुलिस के अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह कर चुकी है। इसके बाद युवती के परिजन नाराज होकर घर चले गए। इस दौरान थाने पर काफी गहमागहमी बनी हुई थी। इश्क का बुखार परवान चढ़ने पर एक सप्ताह पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल मंगलवार को खुद ही थाने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों महिला. पुरुष इस दौरान थाने पर जुटे रहे। इस दौरान थाने पर घंटों पंचायत होती र...

वाराणसी काली महल में इमाम रजा की शहादत पर उठा अंगूरी ताबूत

 वाराणसी काली महल में इमाम रजा की शहादत पर उठा अंगूरी ताबूत वाराणसी 24 सितंबर काली महल की मस्जिद में इमाम रजा का ताबूत उठाया गया । यह ताबूत पिछले 38 सालों से ख्वातीन उठा रही है । इस ताबूत को अंगूरों से सजाया जाता है, ज्ञात हो की सन  204 हिजरी में ईरान के खुरासान शहर में शिया मुसलमानों के आठवें इमाम अली रजा को अब्बासी बादशाह मामून रशीद ने अंगूरों में जहर मिलाकर दिया था ।  पिछले 2 वर्षों से यह ताबूत बहुत कम संख्या में ख्वातीन की उपस्थिति में मनाया जा रहा है। इस ताबूत की कई परंपराएं कॉविड की वजह से नहीं मनाई गई ।  आयोजकों और अज़दारो ने एक समय पर भीड़ कम करने के लिए इमाम का गम दिन भर मनाया ।  ताबूत पर नजर दिन में ही हो गई जिसके बाद अज़दारो ने बारी बारी से ताबूत की ज़ियारत  की । मुख्य मजलिस कम लोगों में हुई ।  मजलिस को खिताब नरजिस नकवी कानपुर  ने किया  और माह तलत ने हदीस ए किसा पढ़ी कनीज़ फातिमा ने कुराने पाक की तिलावत की नौशीन फातिमा ने मुनाजात पढ़ा महरीन और ताज़िन ने सोज़ पढ़ा और इसके बाद इमरोज़ फातिमा, शिखा ने नौहा पढ़ा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बेटी ज़रीना...

वाराणसी :- झमाझम बारिश से मिली लोगों को राहत, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन होगी अच्छी बरसात

 वाराणसी :- झमाझम बारिश से मिली लोगों को राहत, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन होगी अच्छी बरसात  मोहम्मद रिजवान वाराणसी। पिछले दो दिनों से हो रही भयंकर उमस और गर्मी के बाद गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। देर रात से चल रही नम हवाओं ने अचानक से सुबह 10 बजे के बाद बादलों को बरसने पर मजबूर कर दिया। भयंकर गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के इस परिवर्तन से जहां सड़कों पर निकले लोगों को थमना पड़ा वहीँ बारिश से एक बार फिर सड़कों पर जल जमाव की स्थिति देखने को मिली।  मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन सर्कुलेशन बने रहने के कारण मौसम में बदलाव आया है और धीरे-धीरे मौसम गुलाबी ठण्ड की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारिश से मौसम ने भी गोता लगाया है और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आंकी गयी है।  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में वाराणसी और आस-पास के इलाकों में जमकर बरसात होगी जिससे मौसम खुशगवार बना रहेगा। वहीँ केंद्रीय जल आयोग की माने तो जिस तरह से बारिश हो रही है उससे गंगा के जलस्तर में एक बार ...

वाराणसी में अमन व नेकी की दावत दे गये दुनिया के जाने माने उलेमा मुफ्ती सलमान मियां अजहरी

 वाराणसी में अमन व नेकी की दावत दे गये दुनिया के जाने माने उलेमा मुफ्ती सलमान मियां अजहरी मोहम्मद रिज़वान वाराणसी:- दुनिया के जाने माने उलेमा मुफ्ती सलमान मियां अजहरी बरेलवी आज बनारस में थे। उन्होनें जहाँ खानदाने आला हजरत के घराने के हजरत समनानी मियां बरेलवी से सिंह मेडिकल में जाकर मुलाकात की, वहीं कई जगहों पर उनका बनारस में बरेलवी मुस्लिमों ने जोरदार खैरमकदम किया। इस दौरान मुफ्ती सलमान मियां बरेलवी ने नेकी और अमन के साथ इस्लाम के सीधे व सच्चे रस्ते पर चलने की दावत दी। मदनपूरा तारतल्ले स्थित इब्राहिम की मस्जिद में उन्होंने शिरकत किया और लोगो से कहा कि आज तमाम बुराईयों का खात्मा सब्र, अमन, और नेकी के रस्ते पर चलकर किया जा सकता है आला की तालीम हमे न सिर्फ देश भक्त बनाती है। बल्कि वतन में अमन और शांति के साथ अपने मज़हब पर चलने की राह भी दिखती है। कुरान और हदीस की रोशनी में उन्होंने तमाम लोगों को नेकी की दावत दी। इससे पहले वो रात में सिंह मेडिकल गये जहाँ पर बीते दिन हुए औरंगाबाद एक्सीडेंट में घायल हजरत समनानी मियां से मुलाकात की और उनकी जल्द सेहत के लिए दुआएं की। आज सुबह वो रवाना हो गए।

समनानी मियां के लिए मस्जिदों में हुई दुआएं

 समनानी मियां के लिए मस्जिदों में हुई दुआएं मोहम्मद रिज़वान वाराणसी:- देश दुनिया के प्रमुख इस्लामी विध्दान आला हजरत इमाम अहमद रजा खां बरेलवी के पौत्र और हुजूर ताजुश्शरिया के भतीजे हुजूर समनानी मियां सिंह मेडिकल में भर्ती है। उनकी जिंदगी, सेहत और तंदरुस्ती के लिए बनारस ही नहीं, बल्कि देश भर की बरेलवी मस्जिदों में आज जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने दुआएं मांगी। खासकर बनारस में नई सड़क मदनपुरा, रेवड़ीतालाब, गौरीगंज, शिवाला, बजरडीहा, रामपुरा, दालमंडी, लल्लापुरा, पठानी टोला, कोयला बाजार, मकबूल आलम रोड, अर्दली बाजार आदि मस्जिदों में इमाम साहेबान ने दुआ में हाथ उठाया। गौरतलब हो कि हुजूर समनानी मियां की कार का बिहार के औरंगाबाद में 26 अगस्त की मध्यरात्रि एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया था। इस बड़ी दुर्घटना में समनानी मियां समेत कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का परखच्चे उड़ गया। औरंगाबाद  के चिकित्सकों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए सभी घायलों को तीन एम्बुलेंस के जरिये वाराणसी के सिंह मेडिकल रेफर कर दिया था। बनारस के सिंह मेडिकल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

यौमे आशूरा पर मस्जिदों में हुआ शहादतनामा, घरों में मलीदा, शर्बत व खिचड़े की हुई फातेहा, रखा गया रोज़ा

 यौमे आशूरा पर मस्जिदों में हुआ शहादतनामा, घरों में मलीदा, शर्बत व खिचड़े की हुई फातेहा, रखा गया रोज़ा मोहम्मद रिजवान वाराणसी:- कर्बला के शहीदों की शहादत यौमे आशुरा पर घरों में जहां खिचड़े की फातेहा करायी गयी वहीं दूसरी ओर मस्जिदों में शहादतनामा हुआ जिसमें कर्बला के शहीदों की जिन्दगी और उनके किरदार पर उलेमा व इमाम साहेबान ने रौशनी डाली।   इससे पहले पूर्व संध्या पर नगर और आसपास के स•ाी इमामबाड़ों और इमाम चौकों पर अक़ीदत के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ताज़िया बैठा दी गयी थी। इस दौरान इमाम चौको, इमामबाड़ों और घरों में मलीदा, शर्बत आदि की फातेहा करायी गयी। फातेहा के बाद मन्नते मांगने वाला कर्बला के शहीदों की याद में रखी गयी ताज़िया की ज़ियारत करने लोगों का हुजुम शहर •ार में उमड़ा। इस दौरान हरिश्चन्द घाट स्थित कुम्हार के इमामबाड़े में कुम्हार की ताजिया, कोयला बाजार में नगीने की ताजिया, अर्दली बाजार की जरी व लल्लापुरा की मशहूर रांगे की ताजिया की जियारत को लोगों का हुजूम देर रात तक उमड़ा हुआ था। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा था।  इस बार  मोहर्रम पर कि...