वाराणसी में PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, 2 मजदूरों की मौत हुई, 7 घायल
वाराणसी में PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में हादसा: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जर्जर मकान गिरा, 2 मजदूरों की मौत हुई, 7 घायल सरफराज अहमद वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान बीती रात एक जर्जर मकान के गिरने से उसमे मौजूद 10 मज़दूर घायल हो गए। रात करीब ढाई बजे हुए हादसे के बाद मज़दूरों में चीख पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आस- पास के लोगों ने पुलिस और कॉरिडोर के लोगों को सूचना दी और मलबे में दबे मज़दूरों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को मंडलीय चिकित्सालय पहुँचाया, जहां डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक गंभीर को एडमिट कर लिया है जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर अल सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुँच चुकी है और राहत और बचाव कार्य में लगी है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से जानकारी भी ली। मरने वाले मज़दूर पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं और कॉरिडोर के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घायल आरिफ मोमिन ने बताया कि हम लोग कॉरिडोर में काम कर रहे ह...