Skip to main content

Posts

वाराणसी:- पुलिस रात भर ट्रैक्टर खोजने में रही परेशान, स्वतंत्र पत्रकार के घर चोरी मोहम्मद रिजवान वाराणासी, बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत कोईराजपुर गांव में बीती रात चोरों ने देवेश श्रीवास्तव के घर में चोरी करने का साहस किया।हालांकि चोरों के हाथों कुछ नही लग पाया ,फिर भी पीड़ित परिवार सहित पूरे गांव वाले दहशत में व भयभीत है। बताते चले कि कोईराजपुर स्थित जालपा भवन में देवेश श्रीवास्तव सहित कुल 3 भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है,जिसमें दो बड़े भाई पहले मंजिल पर बने दो कमरों में अपने पत्नी व बच्चों के सोये थे और निचे देवेश अपने परिवार के साथ।देवेश कई प्रमुख पत्रकारिता संस्थानों में नौकरी कर चुके है और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार है साथ ही प्रिंटिंग और स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हुये है। पीड़ित परिवार की माने तो बीती रात में लगभग 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर पड़ोसी अनुज श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के सहारे देवेश के घर मे बालकनी के रास्ते प्रवेश किये और पहले मंजिल पर बने दोनों कमरों को बाहर से बंद करके नीचे उतर आये। देवेश के कमरे से सटे रूम में रखी दो लोहे की आलमारी व एक लकड़ी की आलमारी को तोड़े उसके बाद एक अन्य कमरें को भी खंगाला। टूटी हुई अलमारियों में केवल एटीएम,लैपटॉप ,कपड़े , महत्वपूर्ण कागजात व बैंक व पोस्टआफिस के पासबुक रखे हुये थे,जिसे चोरों ने इधर उधर फेक दिया था। हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुये परिजनों ने बताया कि जब सुबह परिजन उठे तो उनको चोरों की कारस्तानी का पता चला। सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुँचे और परिवार वालो से पूछताछ किये। शिकायत दर्ज करा ने के लिये चौकी पर बुलाकर चले गये। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर हरहुआ पुलीस चौकी के भी सिपाही मौके पर आये और कहाँ की हम सभी रात भर सीओ के नेतृत्व में कोईराजपुर मोड़ पर ही ट्रैक्टर अभियान में लगे थे , उन लोगो को चोरों की जरा सी भी भनक नही लग पायी। गौरतलब हो कि कोईराजपुर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है,दो दिन पहले गोलू गोड़ के स्विफ्ट कार को खोलने का प्रयास व मूसे राम के घर मे चोर घुसे थे।उसके पहले राजन पांडेय के घर लाखों की चोरी हो चुकी है।

 वाराणसी:- पुलिस रात भर ट्रैक्टर खोजने में रही परेशान, स्वतंत्र पत्रकार के घर चोरी मोहम्मद रिजवान वाराणासी, बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत कोईराजपुर गांव में बीती रात चोरों ने देवेश श्रीवास्तव के घर में चोरी करने का साहस किया।हालांकि चोरों के हाथों कुछ नही लग पाया ,फिर भी पीड़ित परिवार सहित पूरे गांव वाले दहशत में व भयभीत है।      बताते चले कि कोईराजपुर स्थित जालपा भवन में देवेश श्रीवास्तव सहित कुल 3 भाइयों का संयुक्त परिवार रहता है,जिसमें दो बड़े भाई पहले मंजिल पर बने दो कमरों में अपने  पत्नी व बच्चों के सोये थे और निचे देवेश अपने परिवार के साथ।देवेश कई प्रमुख पत्रकारिता  संस्थानों में नौकरी कर चुके है और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार है साथ ही  प्रिंटिंग और स्टेशनरी के व्यवसाय से जुड़े हुये है।  पीड़ित परिवार की माने तो बीती रात में लगभग 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर पड़ोसी अनुज श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के सहारे देवेश के घर मे बालकनी के रास्ते प्रवेश किये और पहले मंजिल पर बने दोनों कमरों को बाहर से बंद करके नीचे उतर आये। देवेश क...

वाराणसी : हजरत रहीम शाह बाबा का उर्स, उमड़ा जायरीनों का हुजूम

वाराणसी : हजरत रहीम शाह बाबा का उर्स, उमड़ा जायरीनों का हुजूम मोहम्मद रिजवान/नियाज खान वाराणसी: हजरत रहीम शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिन तक चलने वाला 94वां उर्स शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। बेनियाबाग स्थित बाबा के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने और मन्नतों की चादर चढ़ाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई। देर शाम तक तकरीर और नात-ए-पाक का नजराना बाबा की शान में पेश किया जाता रहा। शुक्रवार को हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स का आगाज कुरानख्वानी से हुआ। जोहर की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। शाम को चादरपोशी और मगरिब की नमाज के बाद मीलाद शरीफ हुआ। मीलाद शरीफ में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। शाम को तकरीर और लंगर भी चला। सुबह से देर रात तक बाबा के दर पर फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही। आने वालों का शुक्रिया सज्जादानशीन मोहम्मद सैफ रहीमी ने किया।  दरगाह के आस पास लगा रहा मेला  दरगाह स्थल रोड के दोनों ओर स्टॉल्स सजाई गईं। मेले में बाहर से भी व्यापारियों ने स्टॉल्स लगाई हैं। अकीदतमंदों ने खरीदारी की। दरगाह...

पैग़म्बर मोहम्मद की बेटी फ़ातिमा की शहादत पर शहर भर में मजलिसे

 पैग़म्बर मोहम्मद की बेटी फ़ातिमा की शहादत पर शहर भर में मजलिसे  मोहम्मद रिजवान वाराणसी/मोहम्मद साहब और जनाब ए खदीजा की बेटी फ़ातेमा जिनका अदब इतना था कि मोहम्मद साहब खुद उनके लिए उठ खड़े होते थे । उनके शहादत के अवसर पर रविवार को शहर भर में मजलिसे हुईं।  जे पी टावर कलिमहल में जबीन फ़ातिमा के निवास पर श्रीमती नुजहत फ़ातिमा ने मजलिस में बताया कि प्यारे नबी के बाद जनाब ए फ़ातिमा को उसी उम्मत ने बहुत दुख दिए यहाँ तक के  बीबी फ़ातिमा ने अपने पति हज़रत अली से वसीयत कीए कि उनकी अतिम यात्रा रात के अंधेरे में निकाली जाए । अर्दली बाजार में अंजुमन पंजतानी ने नौहे ओ मातम कियाए दालमंडी में मस्जिद मीर नादे अली मेंदिन भर मजलिसों का आयोजन हुआ । इमानिया अरबी कॉलेज में मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें उलेमा ने शिरकत की । आज सदर इमामबाड़े में भी मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अजादार इकट्ठा हुए । मस्जिद उल क़ायम भेलूपुर में हाजी अख्तर और हाजी अनवर के संयोजन में मजलिस का आयोजन हुआ ।  शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर करबलाई ने बताया कि बीबी फ़ातिमा की शहादत 3 जमादि उल आखिर सं 11 ह...

सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी स्थित प्राचीन

 सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी स्थित प्राचीन स्मारकों के संरक्षण को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई को राजी हो गया है। उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा है। आरोप है कि फतेहपुर सीकरी में प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिए अधिकारी काम नहीं कर रहे । न्यायमूर्ति एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और  उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण,एएसआइ और अन्य को नोटिस जारी कर याचिका पर उनका जवाब मांगा है । साभार

जनपद में आयोजित हुआ ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

’ जनपद में आयोजित हुआ ‘मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला *2675 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ *सभी 52 पीएचसी पर लगा मेला*  *घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज*             वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार जनपद के समस्त 52 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। मुफ्त जांच हुई तथा निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं । बड़ागांव पीएचसी पर मेले का शुभारम्भ विधायक अवधेश सिंह ने फीता काटकर किया । इस मौके पर विधायक ने कहा कि कोविड-19 के चलते मार्च से स्वास्थ्य मेला स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब एक बार पुनः इसकी शुरुआत हुई है। उन्होने कहा कि सरकार गरीबों के लिये कई जन कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चला रही है। मुख्यमंत्री की पहल से हर तबके के लोगों को छुट्टी के दिन घर के नजदीक आरोग्य मेले के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ देने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य गरीबों का इलाज उनके निवास के क...

वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नही

 वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नही रिज़वान वाराणसी। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं व पारा लुढ़कने से पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में ठंड का ब्रेक फेल नजर आ रहा है। ठंड व गलन से बनारस समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में लोग आज भी ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ हिस्सों में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक कोहरा छाया रहेगा। इस दरम्यान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। कई इलाकों में दिन में धूप भी नहीं निकलेगी। पूर्वांचल के गाजीपुर आजमगढ़ मिर्जापुर जौनपुर बलिया चंदौली मिर्जापुर से लेकर इलाहाबाद तक ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया गया सड़कों पर रात में भारी धुंध और कोहरा होने के चलते रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। अनुमान जताया गया कि प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर,...

वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं

 वाराणसी समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में आज भी ठंड का ब्रेक फेल, ठिठुरते बिता दिन,अगले दो दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं सरफराज अहमद वाराणसी। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं व पारा लुढ़कने से पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में ठंड का ब्रेक फेल नजर आ रहा है। ठंड व गलन से बनारस समेत पूर्वांचल के ज्यादातर हिस्सों में लोग आज भी ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों के कुछ हिस्सों में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक कोहरा छाया रहेगा। इस दरम्यान कुछ इलाकों में शीतलहर भी चलेगी। कई इलाकों में दिन में धूप भी नहीं निकलेगी। पूर्वांचल के गाजीपुर आजमगढ़ मिर्जापुर जौनपुर बलिया चंदौली मिर्जापुर से लेकर इलाहाबाद तक ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया गया सड़कों पर रात में भारी धुंध और कोहरा होने के चलते रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। अनुमान जताया गया कि प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपु...